मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, अमेरिका मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा खुलासा, डील की क्या हैं शर्तें?

Iran Supreme Leader Alive: अमेरिका और इजरायल के हमले में घायल हुए ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत की अफवाहों पर बड़ा अपडेट आया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सीनेट के सामने पुष्टि की है कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं और रणनीतिक फैसले ले रहे हैं. रुबियो ने ईरान के साथ नई डील की संभावना जताई है, लेकिन इसके लिए यूरेनियम संवर्धन रोकने जैसी कड़ी शर्तें रखी हैं.

Mojtaba Khamenei, Marco Rubio, Iran US Tension, Iran Supreme Leader Alive, US Iran Deal

Iran Supreme Leader Alive: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य और उनकी मौत को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर आखिरकार अमेरिका ने विराम लगा दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संसद (सीनेट) की फॉरेन रिलेशन कमिटी के सामने बड़ा बयान देते हुए साफ किया है कि मोजतबा खामेनेई न सिर्फ जिंदा हैं, बल्कि वे देश के बड़े और रणनीतिक फैसलों में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे हैं.
गौरतलब है कि बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक भीषण हमला किया था. इस हमले में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जबकि उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई के एक पैर में गंभीर चोट आई थी.

विज्ञापन

युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था और वे केवल लिखित बयान जारी कर रहे थे, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय मीडिया में उनकी मौत की अफवाहें उड़ने लगी थीं. अब अमेरिकी इंटेलिजेंस के संकेतों के आधार पर मार्को रुबियो ने पुष्टि की है कि वे जीवित हैं.

विज्ञापन

ईरान के साथ डील को तैयार अमेरिका, लेकिन माननी होंगी शर्तें

मार्को रुबियो ने अपने बयान में संकेत दिया कि अमेरिका अब भी ईरान के साथ समझौता करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि यह डील आज, कल या अगले हफ्ते कभी भी हो सकती है, लेकिन इसके लिए तेहरान को कड़ी शर्तें माननी होंगी.

अमेरिका की प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना: ईरान को इस व्यापारिक समुद्री मार्ग को पूरी तरह खोलना होगा.
  • जहाजों पर हमले रोकना: इस रूट से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हो रहे हमलों को तुरंत बंद करना होगा.
  • परमाणु कार्यक्रम पर रोक: ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम सीमित करना होगा और यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह रोकना होगा.

रुबियो ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान इन शर्तों को स्वीकार करता है, तभी उसे आर्थिक प्रतिबंधों से राहत दी जाएगी.

विज्ञापन

खाड़ी देशों में फिर भड़का युद्ध, अमेरिकी बेस पर मिसाइल अटैक

एक तरफ जहां बातचीत और समझौते की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. बुधवार तड़के ईरान की सेना IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) ने कुवैत, इराक, बहरीन और एरबिल में स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेसों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले कर दिए. IRGC की एयरोस्पेस फोर्स ने दावा किया है कि यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा ईरान के ‘केशम द्वीप’ पर किए गए हमले का करारा जवाब है. इन हमलों के बाद खाड़ी देशों में युद्ध की आग एक बार फिर भड़क उठी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ