हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गोलीबारी के खतरे के बीच होर्मुज से पार हुआ 'देश गरिमा', 22 को पहुंचेगा भारत!

Photo Credit: AI image
विज्ञापन

Desh Garima Vessel : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच समुद्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिस वक्त ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर गोलियां बरसाईं, ठीक उसी चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय कच्चे तेल का टैंकर ‘देश गरिमा’ सुरक्षित रूप से उस रास्ते को पार करने में सफल रहा. इस जहाज पर चालक दल के 31 भारतीय सदस्य सवार हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को जब ईरानी सेना ने इस अशांत समुद्री मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी, तब ‘देश गरिमा’ वहां से गुजर रहा था. मंत्रालय ने पुष्टि की है कि जहाज ने बिना किसी नुकसान के अपना सफर पूरा कर लिया है और इसके 22 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.

दो अन्य भारतीय जहाजों पर हमला

हालांकि, इसी दिन स्थिति तब गंभीर हो गई जब ईरानी सेना ने दो अन्य जहाजों—’वीएलसीसी समनार हेराद’ और मालवाहक पोत ‘जग अर्नव’—पर गोलीबारी कर दी. इस हमले के बाद दोनों जहाजों को वापस फारस की खाड़ी की ओर मुड़ना पड़ा. राहत की बात यह है कि इन जहाजों पर मौजूद चालक दल का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं.

सरकार रख रही है पैनी नजर

खाड़ी में अस्थिर होती स्थिति को देखते हुए भारत सरकार और समुद्री अधिकारी लगातार हाई अलर्ट पर हैं. मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और जहाजों का संचालन बिना किसी बाधा के सुनिश्चित करने के लिए समुद्री अधिकारी निकट समन्वय में काम कर रहे हैं. फिलहाल, सरकार का पूरा जोर अपने नागरिकों और व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखने पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola