ईरान ने भारतीयों को दी गई ‘फ्री वीजा एंट्री’ पर अब बैन लगा दिया है. 22 नवंबर से ईरान में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री बंद हो जाएगी. ईरान द्वारा लिए गए इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह है. जिसमें धोखाधड़ी और तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं.
बता दें कि ईरान ने फरवरी 2024 में ईरान ने भारतीयों को वीजा में छूट दी थी. इसका मकसद था ईरान के टूरिज्म को बढ़ावा देना. लेकिन ईरान की फ्री वीजा एंट्री के बाद वहां से कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसमें कई भारतीयों को झूठ के आधार पर नौकरी का लालच देकर ईरान बुलाया गया. इतना ही नहीं, कुछ मामलों में तो भारतीयों का अपहरण किया गया और फिरौती की मांग भी की गई. इसके अलावा कुछ मामलों में भारतीयों को दूसरे देशों में भेजने का भी लालच दिया गया था. इन सभी को देखते हुए ईरान ने अब यह कदम उठाया है.
भारत में ईरानी दूतावास ने क्या कहा?
भारत में ईरानी दूतावास ने इस मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में सामान्य पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिकों के लिए वन-वे टूरिस्ट वीजा रद्द करने के नियमों का कार्यान्वयन 22 नवंबर 2025 से निलंबित कर दी जाएगी.
ईरान के फैसले पर क्या बोला भारत?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ईरान के मामले को लेकर बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ‘सरकार का ध्यान कई ऐसी घटनाओं पर गया है, जहां भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादों या तीसरे देशों की आगे की यात्रा के आश्वासन देकर ईरान ले जाया गया. इन लोगों को साधारण भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा-छूट सुविधा का फायदा उठाने के लिए धोखे से ईरान भेजा गया. ईरान पहुंचने पर इनमें से कइयों का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया.’
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सरकार ने इसलिए साधारण भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीज-छूट को निलंबित कर दिया है.
यह भी पढ़ें- क्या e-Passport शुरू होने से एक्सपायर हो जाएंगे पुराने पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को दी चेतावनी
भारत के विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों को ‘कड़ी चेतावनी’ दी है कि वे सतर्क रहें और ऐसे एजेंटों से बचें जो वीज़ा-फ़्री यात्रा या ईरान के रास्ते किसी तीसरे देश में जाने का लालच देते हैं.
विदेश मंत्रालय ने 19 सितंबर 2025 की एक एडवाइजरी में कहा था, ‘हाल ही में कई मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादों या तीसरे देशों में रोज़गार के लिए भेजे जाने के भरोसे ईरान यात्रा के लिए लुभाया गया है. ईरान पहुंचने पर इन भारतीय नागरिकों को अपराधी गिरोहों ने अगवा कर लिया और उनकी रिहाई के लिए परिवारों से फिरौती मांगी गई है.’
विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से क्या कहा?
- भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीयों को चेतावनी देते हुए कहा गया, ‘लिहाजा सभी भारतीय नागरिकों को कड़ी सतर्कता बरतने की सख्त सलाह दी जाती है, खासकर रोजगार के वादों के मामले में.’
- ‘ईरान सरकार भारतीयों को केवल पर्यटन के उद्देश्य से वीजा-छूट (वीजा-फ्री प्रवेश) की अनुमति देती है.’
- ‘जो भी एजेंट रोजगार या अन्य कारणों से ईरान में वीजा-फ्री प्रवेश का वादा करते हैं, वे अपराधी गिरोहों के साथ सांठ-गांठ कर सकते हैं. भारतीय नागरिकों को ऐसे प्रस्तावों के जाल में नहीं फंसना चाहिए.’
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में जड़ा शतक
17 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
17 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
22 hrs agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines