News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ईरान ने भारतीयों को दी गई ‘फ्री वीजा एंट्री’ पर अब बैन लगा दिया है. 22 नवंबर से ईरान में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री बंद हो जाएगी. ईरान द्वारा लिए गए इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह है. जिसमें धोखाधड़ी और तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं.
बता दें कि ईरान ने फरवरी 2024 में ईरान ने भारतीयों को वीजा में छूट दी थी. इसका मकसद था ईरान के टूरिज्म को बढ़ावा देना. लेकिन ईरान की फ्री वीजा एंट्री के बाद वहां से कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसमें कई भारतीयों को झूठ के आधार पर नौकरी का लालच देकर ईरान बुलाया गया. इतना ही नहीं, कुछ मामलों में तो भारतीयों का अपहरण किया गया और फिरौती की मांग भी की गई. इसके अलावा कुछ मामलों में भारतीयों को दूसरे देशों में भेजने का भी लालच दिया गया था. इन सभी को देखते हुए ईरान ने अब यह कदम उठाया है.
भारत में ईरानी दूतावास ने इस मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में सामान्य पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिकों के लिए वन-वे टूरिस्ट वीजा रद्द करने के नियमों का कार्यान्वयन 22 नवंबर 2025 से निलंबित कर दी जाएगी.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ईरान के मामले को लेकर बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ‘सरकार का ध्यान कई ऐसी घटनाओं पर गया है, जहां भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादों या तीसरे देशों की आगे की यात्रा के आश्वासन देकर ईरान ले जाया गया. इन लोगों को साधारण भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा-छूट सुविधा का फायदा उठाने के लिए धोखे से ईरान भेजा गया. ईरान पहुंचने पर इनमें से कइयों का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया.’
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सरकार ने इसलिए साधारण भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीज-छूट को निलंबित कर दिया है.
यह भी पढ़ें- क्या e-Passport शुरू होने से एक्सपायर हो जाएंगे पुराने पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
भारत के विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों को ‘कड़ी चेतावनी’ दी है कि वे सतर्क रहें और ऐसे एजेंटों से बचें जो वीज़ा-फ़्री यात्रा या ईरान के रास्ते किसी तीसरे देश में जाने का लालच देते हैं.
विदेश मंत्रालय ने 19 सितंबर 2025 की एक एडवाइजरी में कहा था, ‘हाल ही में कई मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादों या तीसरे देशों में रोज़गार के लिए भेजे जाने के भरोसे ईरान यात्रा के लिए लुभाया गया है. ईरान पहुंचने पर इन भारतीय नागरिकों को अपराधी गिरोहों ने अगवा कर लिया और उनकी रिहाई के लिए परिवारों से फिरौती मांगी गई है.’
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।