Aaj Ki Taaza Khabar: हरियाणा में स्कूलों को मिली बम की धमकियां, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News in Hindi : सऊदी अरब ने अमेरिका को ये साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए वो अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होने देगा. वहीं भारत के सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह साफ करने को कहा है कि क्या यूपी गैंगस्टर्स एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 111 (संगठित अपराध) के बीच सांविधानिक स्तर पर कोई टकराव है. राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया.

Breaking News

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 28 जनवरी दिन बुधवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो सऊदी अरब ने अमेरिका को ये साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए वो अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होने देगा. वहीं भारत के सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह साफ करने को कहा है कि क्या यूपी गैंगस्टर्स एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 111 (संगठित अपराध) के बीच सांविधानिक स्तर पर कोई टकराव है. राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया.
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM नायब सिंह सैनी ने ₹127.87 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HPWPC की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में ₹127.87 करोड़ की शहरी विकास परियोजनाओं को मंज़ूरी प्रदान की गई. इन परियोजनाओं के माध्यम से फरीदाबाद में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, अंबाला में आधुनिक स्वच्छता कार्यों को गति मिलेगी तथा गुरुग्राम में माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पुनर्विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आनंदपुर अग्निकांड हादसे में मुआवजे का ऐलान

CM ममता ने आनंदपुर अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के प्रत्येक सदस्य को CVK में मिलेगी नौकरी का ऐलान किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UGC पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

UGC के विवादित रेगुलेशन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कल सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा में स्कूलों को मिली बम की धमकियां, जांच में जुटी पुलिस

स्कूलों को बम की धमकियों पर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया, 'आज सुबह करनाल के कई स्कूलों में बम को लेकर अलग-अलग ईमेल प्राप्त हुई थी. प्रथमदृष्टया ये भ्रामक जानकारी है. पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हमारी साइबर टीम ईमेल की जांच कर रही है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत स्थित इजरायल दूतावास में मनाया गया 'अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस'

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, '...7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए जघन्य आतंकवादी हमलों में लगभग 1,200 इजरायली नागरिकों की हत्या कर दी गई और सैकड़ों अन्य को बंधक बना लिया गया. राजदूत रजा ने कहा कि दुख की बात है कि उस दिन प्रलय के बाद से किसी भी एक दिन की तुलना में अधिक यहूदियों की हत्या हुई. भारत दुर्भाग्य से इस तरह की निर्मम क्रूरता से भलीभांति परिचित है. सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के नाते, हम उन लोगों के साथ सहानुभूति रखते हैं जो इस त्रासदी से गुजरते हैं. यही कारण है कि हमने न केवल इस भयावह आतंकवादी हमले और बंधक बनाने की निंदा की, बल्कि हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल के लोगों के साथ खड़ा है. आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की जानी चाहिए. किसी भी प्रकार के आतंकी कृत्यों का कोई औचित्य नहीं हो सकता...'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के नेताओं संग कांग्रेस के आलाकमान की बैठक जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने साझा की NCC की यादें, बोले- 'राष्ट्र प्रथम' का भाव मजबूत

एनसीसी के वार्षिक प्रधानमंत्री रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जब मैं एनसीसी में था, तब भी इसी तरह मेरा 'राष्ट्र प्रथम' का भाव मजबूत हुआ था और आज आप सभी को एनसीसी में यही सीखते देखकर मुझे अपार गर्व का अनुभव हो रहा है. ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर भारत की क्षमताओं और हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम को स्थापित किया है. ऑपरेशन सिंदूर ने यह भी दिखाया है कि हमारे स्वदेशी हथियार कितने उन्नत और हाई-टेक हैं. आज के आधुनिक युद्ध में युवाओं के कौशल की भूमिका काफी बढ़ गई है. अब युद्ध सीमाओं पर टैंकों, बंदूकों और गोलाबारी तक सीमित नहीं रह गया है. आज युद्ध कई मोर्चों पर लड़े जाते हैं. आज के युद्ध कोड और क्लाउड में लड़े जाते हैं. तकनीक में पिछड़ने वाले देश न केवल अपनी अर्थव्यवस्था में कमजोर होते हैं, बल्कि अपनी सुरक्षा में भी....आज मेड इन इंडिया ड्रोन पर काम हो रहा है. एआई और रक्षा नवाचार हमारी सेनाओं को आधुनिक बना रहे हैं. इसका मतलब है कि आपके जैसे युवाओं के लिए संभावनाएं बहुत बढ़ गई हैं, और आज मैं यहां बैठे युवाओं के साथ-साथ देशभर के करोड़ों युवाओं से चाहता हूं कि वे इसका लाभ उठाएं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे की जांच की मांग, ममता बनर्जी बोलीं- घटना से स्तब्ध हूं

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि अजित पवार के अचानक निधन से सदमा लगा है. ममता बनर्जी ने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- ग्रामीण इलाकों में रोजगार और विकास के लिए विकसित भारत-ग्राम कानून बनाया गया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- देश की सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासी समुदाय और सभी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बजट सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- भारत की नींव मजबूत हुई है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि साल 2026 के साथ, भारत इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है. भारत के लिए, इस सदी के पहले 25 साल कई सफलताओं, गर्व भरी उपलब्धियों और असाधारण अनुभवों से भरे रहे हैं. पिछले 10-11 सालों में, भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है. ये साल विकसित भारत की हमारी यात्रा के लिए एक बड़ा आधार है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण जारी

बजट सत्र में भाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के दौरान, पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और आदिवासी समुदाय के लिए उनके योगदान को याद किया. सरदार पटेल की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों ने एक श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत किया. पूरा देश इस बात का गवाह बना कि कैसे भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती समारोह ने देश को संगीत और एकता की भावना से भर दिया. जब देश अपने पूर्वजों के योगदान को याद करता है, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है जो विकसित भारत की यात्रा को और तेज करती है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर जताया दुख, प्लेन क्रैश में हुई मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अजीत पवार लोगों के नेता थे, जिनका उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ में कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच जारी

चंडीगढ़ में कई बड़े प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिये मिली है. फिलहाल ऑपरेशन सेल और रेस्क्यू टीम ने स्कूलों को खाली करवाया है और जांच की जा रही है. गुरुग्राम में भी कई स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के सोनमार्ग में भयंकर बर्फीले तूफान का कहर, CCTV में कैद हुआ एवलांच का खतरनाक वीडियो

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार देर रात भारी बर्फबारी के साथ हिमस्खलन हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई. भयंकर बर्फीले तूफान ने आसपास के होटलों और इमारतों को ढक दिया. ये एवलांच गांदरबल जिले में रात करीब 10:12 बजे आया. बर्फीले तूफान का कहर CCTV में भी कैद हो गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के साथ व्यापक समझौता चाहते हैं ट्रंप, परमाणु शक्ति पर अमेरिका की नजर

राष्ट्रपति डानोल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ ईरान के साथ व्यापक समझौते की मांग कर रहे हैं. उनका मकसद है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइलों और क्षेत्रीय प्रभाव को सीमित करने के लिए उनकी सैन्य घेरेबंदी पर सही दबाव बना दिया जाए. मोटे तौर पर अमेरिका चाहता है कि ईरान सभी एड्वांसड यूरेनियम हटा दे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UAE के बाद अब सऊदी अरब ने छोड़ा अमेरिका का साथ, हमला किया तो नहीं इस्तेमाल होनें देंगे अपनी जमीन और आसमान

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने बड़ा ऐलान किया है. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए सऊदी अरब अपनी जमीन, एयर स्पेस या संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होने देगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रोहिणी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया है. ये तीनों मर्डर केस में वॉन्टेड थे. क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि ये तीनों रोहिणी आने वाले हैं. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को उनके पैर में गोली मारनी पड़ी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ