नई दिल्ली: आईसीसी की ओर से प्लेयर्स रैंकिंग को अपडेट कर दिया गया है। बड़ा बदलाव टेस्ट रैंकिंग में हुआ है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की मैच विनिंग परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने लंबी छलांग लगाई है। रबाडा ने इंग्लैंड पर जीत के दौरान अपने शानदार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर पहली बार लॉर्ड्स में ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम जोड़ा। मैच में उन्होंने सात विकेट लिए।
रबाडा के प्रदर्शन न केवल दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग के शीर्ष पर अपनी बढ़त बनाए रखने में मदद की, बल्कि नवीनतम टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में वह दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं उनके साथी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे मैच में छह विकेट लेकर गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में कुल मिलाकर 14 पायदान ऊपर 25वें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 891 रेटिंग अंक के साथ नंबर 1 और भारत के दिग्गज रवि अश्विन 842 अंक के साथ दूसरे स्थान पर गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे हैं।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी फायदा
वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ है। कप्तान डीन एल्गर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि उनके हमवतन मार्को जेन्सेन ऑलराउंडर सूची में 17 पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गए। बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक महज दो और छह का ही स्कोर कर पाए। इससे उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान खो दिया। जबकि बाबर आजम 890 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान के पास अब दक्षिण अफ्रीका की जोड़ी रस्सी वैन डेर डूसन (789) और क्विंटन डी कॉक (784) चुनौती के रूप में सामने हैं।
इमाम को हुआ ये नुकसान
इमाम 779 रेटिंग अंकों के साथ एकदिवसीय रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए, जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर के क्रिकेट में शानदार वापसी करने के बाद एक बार फिर 11 वें स्थान पर पहुंच गए। जिम्बाब्वे के अनुभवी सिकंदर रजा और भारत के उभरते हुए स्टार शुभमन गिल को भी लेटेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है।
शुभमन गिल ने मारी छलांग
रज़ा ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मैच में शतक ठोका। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान की छलांग के साथ 25 वें स्थान पर पहुंच गए। जबकि गिल की छलांग और भी जोरदार थी, 22 वर्षीय खिलाड़ी ने जिम्बाव्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान 245 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इसी के साथ वे रैंकिंग में 93 स्थान की छलांग के साथ 38 वें स्थान पर पहुंच गए।
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
35 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
17 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
20 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
23 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
1 day agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 day agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 day agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines