प्राइवेट कंपनियां (Private Companies) अधिकतर नियमों को दरकिनार कर छोटे- मोटे बहाने खोजकर कर्मचारियों को कंपनी से निकाल देती हैं, लेकिन अब नामचीन कंपनियां भी कुछ उसी तरह के ढर्रे पर काम कर रही हैं। गूगल (Google) ने एक महिला कर्मचारी निकोल फोले को मातृत्व अवकाश के दौरान नौकरी से निकाल दिया। गूगल के इस फैसले की लोग सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं।
इस पर महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, “Google में 12.5 साल बिताने के बाद, दुर्भाग्य से मातृत्व अवकाश के दौरान पिछले बुधवार को हुई Google छंटनी से मैं प्रभावित हुई।” महिला ने लिखा मैं बहुत दुखी और निराश हूं, खासकर जब मैं 10-सप्ताह के बच्चे के साथ छुट्टी पर हूं। निकोल ने अपने दर्द को लिंक्डइन पर बयां की. उन्होंने लिखा कि जो फैसला है उसका सम्मान करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है, हालांकि जिस तरह से उनके संबंध में फैसला किया गया उससे वो अवाक और दुखी हैं, उनके सामने संघर्ष के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
यह भी पढ़ें : Apple CEO टिम कुक पर बरसा छप्परफाड़ पैसा, 5 लाख शेयरों से कमा लिए 341 करोड़ रुपये
सोशल मीडिया पर लोग भड़के
निकोल ने लिखा कि भले ही उन्हें कठिन समय से गुजरना होगा लेकिन वो निराश नहीं है। उन्हें नई नौकरी की तलाश करनी होगी, साक्षात्कार देने पड़ेंगे हालांकि वो किसी तरह की चुनौती से डरती नहीं हैं। यही नहीं उन्होंने लिखा कि अगर किसी के पास स्टाफिंग मैनेजर की वैकेंसी के बारे में जानकारी हो तो उन्हें जरूर बताएं। उनकी इस पोस्ट के बाद ज्यादातर लोगों ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। लोगों ने लिखा कि गूगल जैसी कंपनी से इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं थी। जब आपने खुद महिला कर्मचारी की मैटरनिटी लीव को स्वीकृत किया तो आखिर आप अपनी बातों पर कायम क्यों नहीं रह सके. इस तरह की हरकत से अब कोई कर्मचारी आसानी से कंपनियों पर भरोसा नहीं कर सकेगा।
निकोल की पोस्ट पर लोगों ने क्या कहा
एक व्यक्ति ने लिखा, “अरे, मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ! एक दूसरे ने कहा, “इसे पढ़कर बहुत दुख हुआ, तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मेरी ओर से साहस के लिए भगवान से प्रार्थना है। मैं तुम्हारा समर्थन करूंगा। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “निकोल फोले, मैं ऐसे बहुत कम लोगों को जानता हूं जो आपकी तरह कड़ी मेहनत या लगन से काम करते हैं। आपने वास्तव में मुझे बताया कि Googler होने का क्या मतलब है। मुझे बहुत खेद है कि ऐसा हुआ और मैं यहां किसी भी तरह से मदद कर सकता हूं।
यह भी पढ़ें : ‘मुझे लगा मैं VIP हूं पर अभी तक नहीं बनी…’ एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में एंट्री न मिलने पर निराश हुईं Neena Gupta
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoरिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
4 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
8 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
13 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
14 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
14 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines