---विज्ञापन---

Himachal Pradesh: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेल कार पटरी से उतरी, आठ यात्री सुरक्षित बचाए गए

हिमाचल प्रदेश: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक रेल कार पटरी से उतर गई। हादसे के बाद रेल कार में मौजूद आठ यात्री सुरक्षित बचाए गए। हादसे में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तर रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। हादसे के बाद रेल […]

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक रेल कार पटरी से उतर गई। हादसे के बाद रेल कार में मौजूद आठ यात्री सुरक्षित बचाए गए। हादसे में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तर रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित है। फिलहाल दो ट्रेनों के रद्द होने की सूचना है।

---विज्ञापन---

 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे कालका से शिमला जा रही एक रेल गाड़ी राज्य की राजधानी के पास तारा देवी और शोघी रेलवे ट्रैक के बीच अचानक पटरी से उतर गई। रेल कार में आठ यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल ट्रैक को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही रेल यातायात बहाल होने की उम्मीद है। रेल कार के पटरी से उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 28, 2022 04:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola