रायपुर। राज्य में मौसम को लेकर एक बार फिर से कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में छमाझम बारिश होती रही तो कई जगह तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। इसी तरह राजधानी रायपुर में शनिवार को हुई तेज धूप और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। यही हाल दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों का रहा। जबकि बस्तर के बीजापुर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा में बारिश हुई है और मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश की संभावना जताई है।
आइए जानते हैं इस जिलों में कैसा रहेगा मौसम
धमतरी – शनिवार को राज्य के धमतरी जिले का तापमान सबसे ज्यादा 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन बारिश न होने की वजह से तापमान और बढ़ सकता है।
सुकमा – जिले के कई इलाकों में सुबह बारिश हुई है तथा आज भी बारिश के आसार है।
गरियाबंद – शनिवार को जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है, और आज यहां मौसम शुष्क रहेगा।
बीजापुर – जिले में लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है तथा शनिवार को भी यहां कई जगहों पर बारिश हुई है और आज भी बारिश होने की संभावना है।
दुर्ग – यहां पर तेज धूप और उमस के हालात हैं। आज यहां मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
बालोद – कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दंतेवाड़ा – यहां पर अच्छी बारिश हो रही है। आज भी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, दलालों से मिलेगी राहत, आसानी से बेच सकेंगे फसल
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में निम्न स्तर पर अरब सागर से पश्चिमी हवा आ रही है। जिसके प्रभाव से कुछ जगहों पर गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले में मौसम शुष्क रहेगा और वर्षा का क्षेत्र बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में रहेगा। इसके साथ ही राज्य में तापमान के बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है और पूर्वी छोर मध्य समुद्र तल पर शाहजहांपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बांकुरा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
58 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines