Health Tips: गर्मियों का मौसम लगभग शुरू हो चुका है और इस मौसम में कई लोगों को गन्ने का जूस पीना काफी पसंद होता है। शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए जूस एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। गन्ने का जूस पीने से इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और तनाव भी कम करते होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे पीने के नुकसान भी हो सकते है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डायटीशियन शिल्पा अरोड़ा क्या कहती है?
डायबिटीज का खतरा
डायटीशियन ने बताया है कि 100 मिलीलीटर गन्ने के जूस में 13 से 15 ग्राम शुगर होती है। इसलिए अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, जिन्हें पहले से डायबिटीज है उनके लिए तो ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही इसे पीने से हेल्दी इंसान भी डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय
शरीर को कितनी शुगर की जरूरत?
वहीं, ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के अनुसार एक हेल्दी और व्यक्ति को 24 घंटे में किसी भी कीमत पर 30 ग्राम से ज्यादा शुगर को नहीं लेना चाहिए। वहीं, अगर बात 7 से 10 साल के बच्चों का हो, तो उनके लिए यह मात्रा 24 ग्राम ही तय की गई है।
गर्मियों में कैसी होनी चाहिए डाइट?
गर्मियों में आपको चाय-कॉफी और एडेड शुगर वाले फ्रूट जूस से बचना चाहिए। इसकी जगह फल, सब्जियां, नींबू पानी और नारियल पानी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आईसीएमआर के अनुसार इस मौसम में आपकी डाइट बैलेंस होनी चाहिए, जिसमें कैलोरी से लेकर शुगर सभी चीजें जरूरत के अनुसार शामिल हो।
ये भी पढ़ें- Chronic Kidney Disease से कैसे करें बचाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
11 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
12 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
14 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
15 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
16 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
16 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines