हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Heart Disease का खतरा बढ़ा देगी ये आदत, बदल डालो इसे, जानें क्या कहती है साइंस

Health Tips: आगर आपको भी देर तक रील देखने या फिर देर तक स्किन पर काम करने की आदत है, तो इसे आज से ही कम कर दें। इसके कारण आप हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Health Tips

Health Tips: आज के समय में फोन पर रील देखना सभी को पसंद आता है। इसकी लत बच्चों से लेकर बड़ों तक को लग चुकी है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये आपके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से बीमार पड़ सकते हैं। स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है और हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां भी बढ़ सकती है। ये आदत किसी उम्र के लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। साइंस का कहना है कि 2024 के अध्ययन के अनुसार, किशोरों और युवा वयस्कों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है, क्योंकि पिछले कई सालों में स्मार्टफोन बढ़ चुका है। आइए जानते हैं इसके नुकसान क्या-क्या हैं?

खराब नींद

देर रात तक रील देखने से नींद न आने की बीमारी हो सकती है। स्क्रीन से नीली रोशनी निकलती है, जो मेलाटोनिन को बढ़ाती है, जिससे रात को सोना मुश्किल हो जाता है। खराब नींद हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है। साथ ही, कम नींद हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा पैदा करती है।

ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका

विज्ञापन

तनाव का कारण

कई बार रील्स में दिखाई जाने वाली चीजें भी हमारे मेंटल हेल्थ को प्रभावित करते हैं। नकारात्मक या भावनात्मक रूप से  दिखाई जाने वाली वीडियो कोर्टिसोल का लेवल बढ़ा सकता है। जो एक तनाव हार्मोन है और जो सीधे ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। ये क्रोनिक तनाव और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।

कैसे करे इस आदत को कम

अपना स्क्रीन समय सीमित करें- अपने रील देखने की आदत को कम करने के लिए आप जितना समय रील देखने में लगाते हैं, उसमें से हर रोज एक घंटा कम करें।

विज्ञापन

डिजिटल डिटॉक्स- सोने से कम से कम एक घंटे पहले कंप्यूटर पर समय बिताने से बचें और इसके  जगह  पर पढ़ने या ध्यान जैसी गतिविधियां करें।

शारीरिक गतिविधि- अपनी रूटीन में हर रोज योग और एक्सरसाइज को शामिल करें।

विज्ञापन

हेल्दी डाइट लें- आप जो कुछ भी खाते हैं उसका असर आपके शरीर पर पड़ता है इसलिए हेल्दी डाइट बहुत जरूर है।

ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola