Guwahati: राज्यपाल से मिले असम सीएम, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

गुवाहटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गुवाहाटी के राजभवन में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात की। बैठक में दोनों ने राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने ने राज्यपाल को राज्य के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए शुरू की गई कई सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।
https://twitter.com/himantabiswa/status/1563897080661577728?s=20&t=VdwTlO4WLvBzTb7HJ08zJg
बैठक के दौरान राज्य की प्रथम महिला प्रेम मुखी भी मौजूद रहीं। दोनों ने शिक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। असम के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने लोगों के सशक्तिकरण के लिए विकास पहलों पर भी चर्चा की। बाद में, सीएम ने बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए ट्विटर का लिखा “राजभवन में प्रथम महिला प्रेम मुखी की उपस्थिति में माननीय राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी से मुलाकात की।”
https://twitter.com/ani_digital/status/1563917228512227328?s=20&t=VdwTlO4WLvBzTb7HJ08zJg
आगे सीएम ने लिखा “अपनी शिष्टाचार मुलाकात के दौरान, मैंने उन्हें राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न नीतिगत फैसलों और कल्याणकारी पहलों से भी अवगत कराया।” बता दें बैठक से पहले सीएम ने दिल्ली सीएम पर हमला बोला था। ट्विटर पर सरमा ने दिल्ली सीएम पर तंज कसा और उन्हें दिल्ली की तुलना न्यूयॉर्क और टोक्यो से करने की चुनौती दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: