Guns and Gulaabs का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

Guns and Gulaabs Trailer: दुलकर सलमान और राजकुमार राव स्टारर वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का फैंस को बहुत बेसब्री है।इस बीच अब अपकमिंग सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस सीरीज का ट्रेलर 2.51 सेकेंड का है, जिसमें एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का […]

---विज्ञापन---

Guns and Gulaabs Trailer: दुलकर सलमान और राजकुमार राव स्टारर वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का फैंस को बहुत बेसब्री है।

इस बीच अब अपकमिंग सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस सीरीज का ट्रेलर 2.51 सेकेंड का है, जिसमें एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है।

यह भी पढ़ें- टीवी के मशहूर एक्टर के खिलाफ दुष्कर्म केस में दर्ज हुई FIR, पीड़िता ने किए सनसनीखेज खुलासे

Guns and Gulaabs का ट्रेलर रिलीज

अपकमिंग सीरीज Guns and Gulaabs के ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक्शन और कॉमेडी सीन से शुरूआत होती है। इसके बाद दिवंतग एक्टर सतीश कौशिक की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है और कहते हैं कि गुलाबगंज की पावन धरती पर आपका स्वागत है।

राजकुमार राव की जोरदार एंट्री

इसी के साथ गांची के रोल में सतीश कौशिक नजर आते हैं। इस सीरीज में दुलकर सलमान एक फैमिली मैन अर्जुन के रोल में हैं और गुलशन देवैया आत्माराम के रोल में काफी इंटेंस दिख रहे हैं। और आखिरी में पाना टीपू यानी राजकुमार राव की जोरदार एंट्री होती नजर आती है।

सीरीज की कहानी

वहीं, अगर इसकी कहानी की बात करें तो कहानी एक काल्पनिक शहर गुलाबगंज की है, जिसमें 1990 के दशक के बॉलीवुड की झलक है। इस शहर में ड्रग डील से लेकर एक्शन, मर्डर, पॉलिटिक्स और कुछ न कुछ बवाल होता ही रहता है। इन सबके अलावा इसमें रोमांस भी है कॉमेडी भी और एक्शन भी। ‘गन्स एंड गुलाब्स’ एक विचित्र स्टोरी है जिसमें राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, टीजे भानु और गुलशन देवैया लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

इसके अलावा दिवंगत सतीश कौशिक की आखिरी परफॉर्मेंस भी इसमें आप देख सकते हैं। इस सीरीज में जहां एक तरफ एक गैंगस्टर गिरोह के ईमानदार ऑफिसर के बदलने की कहानी है। वहीं दूसरी तरफ तीन ऐसे स्कूली दोस्त हैं जो एक छोटे से शहर में साथ पले-बढ़े हैं, जिनकी मासूमियत के साथ उनके दिल टूटने और विश्वासघात की भी कहानी है। यह सीरीज 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

First published on: Aug 02, 2023 08:32 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें