ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज सोसाइटी में हाईटेंशन वैक्यूम सर्किट में बारिश का पानी भर गया। फॉल्ट के कारण 6500 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। निवासियों का आरोप है कि 10 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सोसाइटी में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस टीम ने जानकारी दी है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
एचटी वैक्यूम सर्किट में खराबी से बिजली हुई गुल
निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस एजेंसी की लापरवाही के कारण 52 टावरों में रहने वाले लोग पानी और अन्य सुविधाओं से वंचित हैं। निवासियों ने बताया कि बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर गया था। जलभराव के कारण सोसाइटी के मुख्य एचटी वैक्यूम सर्किट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निवासियों को उम्मीद थी कि जल्द ही बिजली आ जाएगी। जैसे ही टीम को लगा कि खराबी दूर हो गई है, एचटी वैक्यूम सर्किट में फिर से खराबी आ गई।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 14वीं मंजिल से सीधे बेसमेंट में जा गिरी लिफ्ट, बाल-बाल बचा युवक
लिफ्ट बंद होने से निवासी परेशान
निवासियों ने बताया कि डीजी बंद होने के बाद सोसायटी में लिफ्ट का संचालन भी बंद हो गया। लोग अपने घरों में कैद हो गए। निवासियों ने बताया कि उन्हें 15 से 18 मंजिल नीचे जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। शाहबेरी में रहने वाले लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
बिजली व्यवस्था भी हुई बेकार
निवासियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे से उनकी बिजली आपूर्ति बाधित है। शाहबेरी को गाजियाबाद से आपूर्ति होती है। बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछने पर पता चला कि जलभराव के कारण आपूर्ति बाधित हुई है, इसे ठीक किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटियों में भी बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: बारिश ने नोएडा प्राधिकरण के ड्रेनेज सिस्टम की खोली पोल, अब IIT टीम लगाएगी गलती का पता
संबंधित खबरें
मेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
2 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines