गोवा अग्निकांड: भगौड़े मालिक गौरव लूथरा की पहली तस्वीर आई सामने, अब क्लब पर चलेगा बुलडोजर

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्श के खिलाफ सरकार ने भी कड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने गोवा के रोमियो लेन क्लब मालिकों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है.

club

Goa Club Fire: गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में भीषण आग लगने की वजह से 25 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना के कुछ घंटे बाद ही नाइटक्लब के मालिक बदर्स गौरव और सौरभ लूथरा ने देश छोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों भाई थाईलैंड के फुकेट में छिपे हुए हैं. इस बीच थाईलैंड भागने के बाद News24 के पास आरोपी गौरव लूथरा की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है. वहीं, गोवा सरकार ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब को बुलडोजर से जमींदोज करने के भी निर्देश दे दिया है.

विज्ञापन

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी


गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्श के खिलाफ सरकार ने भी कड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने गोवा के रोमियो लेन क्लब मालिकों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. अब लूथरा ब्रदर्स को पकड़कर जल्द भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है. वहीं, मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने रोमियो लेन क्लब पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि आग लगने के तीन घंटे बाद गौरव और सौरभ दोनों भाई थाईलैंड के लिए उड़ान भर गए. उन पर गैर इरादतन हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

बैंक अकाउंट होंगे सीज


प्राप्त जानकारी के मुताबिक वागाटर बीच पर स्थित रोमियो लेन होटल रेस्टोरेंट को ढहाने के लिए गोवा प्रसाशन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. वहीं, गोवा सरकार थाईलैंड में छिपे बैठे गौरव और सौरभ लूथरा के बैंक अकाउंट को भी सीज करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

नाइटक्लब में कैसे लगी आग?


बीती शनिवार रात को गोव के मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में भीषण अग्निकांड हुआ. यह नाइट क्लब एंड रेस्टोरेंट राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव में है. पहले सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने की खबर आई, लेकिन जांच के बाद पता चला कि हादसा इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ, जिसमें 25 लोगों की मौत हुई.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ