मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के डिजिटल सफर और फिनटेक सेक्टर की ऐतिहासिक सफलता पर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की फिनटेक विकास यात्रा पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन चुकी है और इस पूरी कामयाबी का सबसे बड़ा चैंपियन यूपीआई (UPI) है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में जब भी और जहां भी फिनटेक की चर्चा होगी वह यूपीआई के बिना हमेशा अधूरी रहेगी. यूपीआई ने आम नागरिक से लेकर छोटे-बड़े दुकानदारों तक के लेनदेन का तरीका पूरी तरह बदलकर रख दिया है.
उन्होंने बताया कि अकेले अगस्त में यूपीआई से 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा के सौदे हुए और यह अब 11 देशों में चालू है. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीआई सिर्फ एक टैक्स या तकनीक की कहानी नहीं, बल्कि एक सभ्यता की यात्रा है. आज भारत का यूपीआई दुनिया के 11 देशों में लाइव हो चुका है.
‘याद करिए उन जानकारों के चेहरे’
प्रधानमंत्री ने 10 साल पहले के दौर को याद करते हुए उस समय के आलोचकों पर भी तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा, “10 साल पहले जब मैं कहता था कि आपका पूरा बैंक आपकी उंगलियों पर होगा, तब कुछ लोगों को यह बात बिल्कुल असंभव लगती थी. मैं किसी साधारण व्यक्ति की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन लोगों की बात कर रहा हूं जो खुद को बहुत पढ़ा-लिखा और जानकार समझते थे. जरा उन चेहरों को याद कीजिए जो उस वक्त इसे नामुमकिन बता रहे थे.”
पीएम ने कहा कि आज भारत की जनता ने तकनीक को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि देश बड़े से बड़े बदलाव को आसानी से स्वीकार करने की ताकत रखता है.
भारत का यूपीआई दुनिया के 11 देशों में लाइव
पीएम मोदी ने जानकारी दी कि बीते 25 अगस्त को यूपीआई ने अपने सफल 10 साल पूरे कर लिए हैं. पिछले एक दशक में यूपीआई ने न केवल देश के बैंकिंग ढांचे को बदल दिया, बल्कि भारत को कैशलेस और डिजिटल अर्थव्यवस्था की दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है.
वैश्विक संकट के बीच 7.8% की मजबूत ग्रोथ
पीएम मोदी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर में ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई चेन पर भारी दबाव है. व्यापार को लेकर भी महीनों से तनाव बना हुआ है. ऐसे कठिन माहौल में अप्रैल-जून की तिमाही सबसे चुनौतीपूर्ण रही. लेकिन इन तमाम मुश्किलों के बावजूद जब भारत ने 7.8% की विकास दर (ग्रोथ रेट) हासिल की तो पूरी दुनिया ने इसे एक बड़े भरोसे के रूप में देखा.
30 साल बाद जापान ने बढ़ाई भारत की रेटिंग
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर दुनिया का बढ़ता भरोसा हमारी सॉवरेन रेटिंग्स में भी साफ झलकता है. उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में जापान की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को अपग्रेड करके ‘A’ कैटेगरी में शामिल किया है. पीएम ने जोर देकर कहा कि बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि यह उपलब्धि पूरे तीन दशक यानी 30 साल बाद हासिल हुई है. यह अपग्रेड साबित करता है कि दुनिया को भारत की विकास गति, हमारे मैक्रोइकोनॉमिक स्थायित्व और पिछले कुछ वर्षों में किए गए बुनियादी सुधारों पर पूरा यकीन है.
और तेज दौड़ेगी ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में साफ किया कि देश में सुधारों का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैश्विक दबावों के बावजूद आने वाले समय में भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पहले से भी ज्यादा तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगी और देश के आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देगी.
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
6 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
8 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
9 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
10 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
10 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines