Filmfare Awards 2025: कुछ ही दिन पहले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सिनेमा जगत के सितारों को सम्मानित किया गया है. इसके बाद अब फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन की लिस्ट का भी ऐलान कर दिया गया है. जी हां, फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के 70वें संस्करण के लिए नॉमिनेशन्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है और फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने कमाल कर दिया है. फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन में जियो स्टूडियोज ने भी इतिहास रच दिया है.
किसे मिले कितने नॉमिनेशन?
‘लापता लेडीज’ को 24 नॉमिनेशन
‘स्त्री 2’ को 14 नॉमिनेशन
‘आर्टिकल 370’ को 8 नॉमिनेशन
‘शैतान’ को 3 नॉमिनेशन
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को 5 नॉमिनेशन
‘लापता लेडीज’ को 24 नॉमिनेशन
किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में 24 नॉमिनेशन्स मिले हैं. लापता लेडीज को बेस्ट फिल्म (आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे), बेस्ट डायरेक्टर (किरण राव), क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म (आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे), क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मेल (स्पर्श श्रीवास्तव), क्रिटिक्स अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट फीमेल (नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा), बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल मेल (रवि किशन), बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल फीमेल (छाया कदम), बेस्ट म्यूजिक एलब्म (राम सपंथ), बेस्ट लिरिक्स प्रशांत पांडे (सजनी रे) और स्वानंद किरकिरे (धीमे धीमे), बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल (अरजीत सिंह), बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल (श्रेया घोषाल), बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट साउंड डिजाइन, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट डेब्यू मेल और बेस्ट डेब्यू फीमेल की कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं.
जियो स्टूडियोज की 5 फिल्में
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की लिस्ट में जियो स्टूडियोज की 5 फिल्मों को 28 कैटिगरी में 54 नॉमिनेशन्स मिले हैं. इसकी जानकारी खुद जियो स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि फिल्मफेयर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल किए हैं. बता दें कि जियो स्टूडियोज की पांच फिल्में, जिनका नॉमिनेशन में आया है उनमें पहले नंबर पर ‘लापता लेडीज’, दूसरे नंबर पर ‘स्त्री 2’, तीसरे नंबर पर ‘आर्टिकल 370’, चौथे नंबर पर ‘शैतान’ और 5वें नंबर पर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हैं.
यह भी पढ़ें- Rajvir Jawanda की हालत अब कैसी? सिंगर की हेल्थ पर आया अपडेट, बाइक का हुआ था भयंकर एक्सीडेंट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
6 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
8 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines