हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

EPFO Special Camp 27 October: 27 अक्टूबर को देश भर में लग रहा है EPFO का खास कैंप, PF और पेंशन से जुड़ा हर काम होगा चुटकियों में

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 October 2026: ईपीएफओ 27 अक्टूबर को देशभर में जिला स्तर पर विशेष आउटरीच कैंप आयोजित कर रहा है. पीएफ, पेंशन और ई-केवाईसी की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा होगा. जानिए पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

अगर आपका पीएफ (PF) से जुड़ा कोई काम काफी समय से अटका हुआ है, पेंशन में कोई रुकावट आ रही है या फिर ईपीएफओ (EPFO) की ऑनलाइन सर्विस को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कल यानी मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को देशभर में जिला स्तर पर निधि आपके निकट 2.0 (Nidhi Aapke Nikat 2.0) का विशाल आउटरीच कैंप आयोजित करने जा रहा है.

इस कैंप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने दफ्तरों के चक्कर काटने या लंबे समय तक ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सीधे ईपीएफओ के बड़े अधिकारियों के सामने अपनी बात रख सकते हैं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. जान‍िये , इस कैंप में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और आप अपने नजदीकी कैंप का पता कैसे लगा सकते हैं.

EPFO अधिकारियों से आमने-सामने बात, मौके पर ही समस्या का हल

इस आउटरीच कार्यक्रम में ईपीएफओ मेंबर्स के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. कैंप में सर्विस कियोस्क (Service Kiosks) और हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे, जहां आपके पीएफ ट्रांसफर, क्लेम स्टेटस, पीएफ निकासी या ई-केवाईसी (e-KYC) से जुड़ी शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा. अगर आपको ईपीएफ (EPF), ईपीएस (EPS) पेंशन या इंश्योरेंस (EDLI) से जुड़ी किसी प्रक्रिया को समझने में परेशानी हो रही है, तो अधिकारी आपको वहां हर बात आसानी से समझाएंगे.

विज्ञापन

पेंशनरों और कंपनियों (Employers) के लिए भी खास इंतजाम
यह कैंप केवल नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि पेंशनभोगियों और कंपनियों के लिए भी बेहद मददगार साबित होगा. पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा करने और अन्य पेंशन संबंधी समस्याओं को सुलझाने के लिए अलग से काउंटर रहेंगे. नियोक्ताओं (Employers) को विश्‍वास 2026 स्कीम के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने लंबित पीएफ डैमेज मामलों को रियायती दर पर निपटा सकें.

अपने जिले में कैसे खोजें नजदीकी कैंप की लोकेशन?
निधि आपके निकट 2.0 ईपीएफओ का हर महीने चलने वाला आउटरीच प्रोग्राम है, जो हर महीने की 27 तारीख को आयोजित होता है. अगर आप भी अपने नजदीकी कैंप में जाना चाहते हैं और उसकी सही लोकेशन जानना चाहते हैं, तो ईपीएफओ द्वारा जारी आधिकारिक Google Drive Folder Link पर जाकर अपने राज्य और जिले के कैंप का पता आसानी से देख सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola