अगर आपका पीएफ (PF) अटका हुआ है, पेंशन कैलकुलेशन को लेकर कोई कंफ्यूजन है या फिर नए IT पोर्टल और UMANG ऐप को लेकर सवाल हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आज, 18 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे एक बड़ा लाइव इंटरेक्टिव सेशन (Live Interactive Session) आयोजित करने जा रहा है.
अब आपको पीएफ दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे जुड़कर एक्सपर्ट्स से सवाल पूछ सकते हैं.
कहां और कैसे जुड़ सकते हैं इस लाइव सेशन से?
EPFO इस कार्यक्रम को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि YouTube, Facebook और Instagram पर स्ट्रीम करेगा. ये आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा. लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कमेंट बॉक्स (Comments Section) में अपना सवाल या शिकायत लिखें और वहां मौजूद एक्सपर्ट्स की टीम आपके सवालों का तुरंत लाइव जवाब देगी.
क्यों खास है यह लाइव सेशन?
हाल ही में EPFO ने अपने नियमों और डिजिटल सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. पीएफ पोर्टल के इंटरफेस में बदलाव हुए हैं और कई सुविधाएं अब सीधे UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी गई हैं. दशक पुराने कानूनों की जगह नए EPF 2026 और EPS 2026 नियम लागू किए गए हैं, जिसे लेकर कई सदस्यों के मन में सवाल हैं. जैसे कि पेंशन की कैलकुलेशन कैसे होगी? नौकरी बदलने पर रिकॉर्ड कैसे ट्रांसफर होगा? सर्विस पीरियड का क्या गणित है? इन सभी सवालों पर मुख्य ध्यान रहेगा.
आप कौन-कौन से सवाल पूछ सकते हैं?
अगर आप लंबे समय से किसी समस्या को लेकर परेशान हैं, तो आप इन विषयों पर स्पष्टीकरण मांग सकते हैं:
- EPS और पेंशन दावे: पेंशन पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और राशि का गणित.
- PF विड्रॉल (Claim Settlement): 75% तक एडवांस निकालने का नया नियम और क्लैम रिजेक्शन की समस्या.
- जॉब चेंज और बैलेंस ट्रांसफर: पुरानी कंपनी (विशेषकर Exempted Trust) से नया खाता ट्रांसफर करने का तरीका.
- शिकायत (Grievance): अगर पोर्टल पर आपकी शिकायत का समाधान नहीं हो पा रहा है.
अगर आपका पीएफ क्लेम अटका है या पेंशन संबंधी कोई भी दुविधा है, तो दोपहर 12 बजे EPFO के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेजेस से जुड़ना न भूलें. यह अपने व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने और नए नियमों को समझने का एक शानदार मौका है.
संबंधित खबरें
Jio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
11 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
12 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
14 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
15 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines