आसिफ सुहाफ, राजौरी: राजौरी के नौहाट्टा में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड में एक आतंकी भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि आतंकियों की संख्या दो है। जांच एजेंसियों ने आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक सफेद रंग की स्कूटी, एक Ak-74 राइफल व दो ग्रेनेड बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों आतंकियों की धरपकड़ चल रही है।

विज्ञापन

सील किया गया

विज्ञापन

मुठभेड के बीच श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम जहां कल स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम होना है उसे सील कर दिया गया है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजौरी में सुरक्षबलों और आंतकियो के बीच मुठभेड़ हुई है।

देर शाम मुठभेड़

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक शाम करीब 7.30 बजे भारतीय सेना, राष्ट्रीय राइफल  व एसओजी ने राजौरी जिले के कांधरा हिल इलाके में ऑपरेशन शुरू किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एजेंसी पहले से ही अलर्ट पर है।इससे पहले शुक्रवार को राजौरी में आतंकियों व सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें तीन आतंकियों को ढेर किया गया था।

वहीं, बीते मंगलवार को राजौरी जिले में बम निरोधक दस्ते ने एक पुराने और जंग लगे ग्रेनेड को निष्क्रिय किया था। यह ग्रेनेड मंजाकोट इलाके के गमबीर मुगलन में एक नाले के किनारे मिला था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों व आतंकियों की मुठभेड़ हुईथी। इसमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ