Election Analysis, जयपुर: देश में महिला सशक्तिकरण पर बात हो रही है। यहां तक कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी अस्तित्व में आ चुका है, लेकिन बावजूद इसके राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की वो भागीदारी नजर नहीं आ रही, जो होनी चाहिए। बात हाल ही के दिनों में गठित होने वाली राजस्थान विधानभा की हो रही है, जहां 199 निर्वाचित विधायकों में से महिला विधायकों की गिनती सिर्फ 20 ही है। राज्य के नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली विधानसभा में महिला विधायकों की यह गिनती विश्लेषणात्मक नजरिये से देखी जाए तो पिछले 2 दशक बाद अपने निम्नतम स्तर पर है।
ये है पांच बार के चुनाव का आंकड़ा
राजस्थान विधानसभा में पिछले 20 साल में महिलाओं की भागीदारी का विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 2003 में 12 सिर्फ महिलाएं जीत की माला पहनकर सदन में पहुंची थी। 2008 में यह गिनती बढ़कर 28 हो गई और 2013 में भी आंकड़ा बरकरार रहा। 2018 में राजस्थान की महिला विधायकों की संख्या घटकर 24 रह गई, लेकिन इस बार यह 4 गिनती चार और कम हो गई। इस बार 199 में से महिला विधायकों की तादाद सिर्फ 20 ही बन पाई है। जहां तक पार्टी के हिसाब से वर्गीकरण की बात है, इन 20 में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस से 9-9 महिलाएं सदन का हिस्सा बनी हैं। इनके अलावा 2 महिला विधायक निर्दलीय चुनी गई हैं।
19 जिलों में महिलाओं का वोट प्रतिशत ज्यादा
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के 33 जिलों में से लगभग 19 जिलों में 41,006 ग्रामीण बूथों में कुल मतदाताओं में से 76.11% महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 75.27 था। अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही और उदयपुर के ग्रामीण मतदान केंद्रों पर लगभग 80% महिलाओं ने मतदान किया, वहीं लगभग 78% पुरुषों ने मतदान किया। सीकर, पाली, झुंझुनू, राजसमंद और डूंगरपुर शीर्ष पांच जिले हैं, जहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। सीकर में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 6.65% अधिक मतदान किया, जबकि पाली में पुरुषों और महिलाओं के मतदान का अंतर 5.42%, झुंझुनू में 5.02%, राजसमंद में 4.72% और डूंगरपुर में 4.50% था। इस बीच, इस चुनाव में केवल छह जिलों के शहरी बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान अधिक दर्ज किया गया है। बांसवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर, नागौर, झुंझुनू और सीकर के शहरी बूथों पर 25 नवंबर को लगभग 73% महिलाओं ने मतदान किया, जो पुरुषों के मतदान प्रतिशत से लगभग 2.5% अधिक है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के लिए क्यों उभर रहा रेवंत रेड्डी का नाम? राहुल गांधी के साथ नजदीकियां या तेलंगाना के लिए उठाए कदम
पांच राज्यों में 680 सीटों पर 8 हजार से ज्यादा उम्मीदवार थे मैदान में
उधर, देश की विभिन्न विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर राजनैतिक दलों द्वारा इसकी सराहना और जश्न मनाने के बाद यह और अधिक प्रमुख हो गया। इस विचार को स्पष्ट मंजूरी दिए जाने के बाद राजस्थान उन पहले कुछ राज्यों में से एक था, जहां चुनाव हुए। हालांकि आरक्षण विधेयक अभी भी जमीनी हकीकत नहीं बन पाया है, लेकिन अधिक महिला प्रतिनिधित्व की आवश्यकता राजनैतिक दलों के लिए प्राथमिकता नहीं लगती है। कुल मिलाकर, पांच राज्यों राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में लगभग 680 सीटों के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे। यह अलग बात है कि पार्टियों द्वारा महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के विचार की सराहना करने के बावजूद, कुल महिला प्रतिनिधित्व 10% से भी कम था।
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘बाबा बवाल’ बालमुकुंद आचार्य, जिन्होंने चुनाव जीतते ही ‘बालकनाथ’ को दे दी टक्कर
संबंधित खबरें
रिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
1 hr agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
10 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
11 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
12 hrs agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines