Live Updates
18वें राउंड की काउंटिग में प्रद्युत बोरदोलोई आगे
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के प्रद्युत बोरदोलोई 18वें राउंड की काउंटिंग में 48 हजार से ज्यादा वोटों से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
दिसपुर विधानसभा सीट से भाजपा तेज से बढ़ रही आगे
दिसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा नेता प्रद्युत बोरदोलोई 32 हजार से ज्यादा वाटों से आगे हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी और भाजपा के बागी नेता जयंत कुमार दास लगातार पीछे चल रहे हैं.
असम में फिर लहर रहा भाजपा+ झंडा
असम में फिर हिमंता सरकार? रुझानों में BJP ने पार किया 2/3 का आंकड़ा
दिसपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे
दिसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा नेता प्रद्युत बोरदोलोई 15 हजार से ज्यादा वाटों से आगे. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी पीछे चल रही हैं.
गौरव गोगोई बोले- काउंटिंग सेंटर में ऑब्जर्वर्स तैनात, थोड़ी देर में साफ होंगे रुझान
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल का दावा: NDA फिर बनाएगी सरकार
watch | Assam Assembly Elections: Union Minister Sarbananda Sonowal says, "The result will be as we had expected. The NDA government will be formed again under the leadership of the BJP. We said this with confidence that we are close to 100 (seats) with our allies." pic.twitter.com/DuIKgFfayq
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Assam Chunav Results: भाजपा ने बढ़ाई बढ़त
असम विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें भाजपा+ अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस+ पीछे है.
Assam Chunav Results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
असम समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.
Dispur Assembly Election Result 2026 Live Updates: असम की सत्ता का केंद्र कही जाने वाली दिसपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक अतुल बोरा की जगह प्रद्युत बोरदोलोई को मैदान में उतारा था, जिन्होंने भाजपा के भरोसे को टूटने नहीं दिया और इस सीट पर 103337 वोट हासिल किए. उन्होंने कांग्रेस कि मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को 49667 वाटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल कर ली है.
इस सीट पर खास बाद ये है कि यहां से निर्दलीय उम्मीदवार जयंत कुमार दास की मौजूदगी ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश जरूर की थी, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि जयंत कुमार भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, माना जा रहा था कि पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थन उनके साथ होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
दिसपुर सीट से कौन है प्रमुख उम्मीदवार?
प्रद्युत बोरदोलोई (BJP): पूर्व कांग्रेस सांसद जो अब भाजपा के टिकट पर इस गढ़ को बचाने उतरे हैं.
मीरा बोरठाकुर गोस्वामी (CONG): कांग्रेस की उम्मीदवार, जो सत्ता विरोधी लहर के दम पर बदलाव का दावा कर रही हैं.
जयंत कुमार (Independent): भाजपा के बागी नेता, जो खेल बिगाड़ सकते हैं.
2021 के चुनावी में भाजपा ने रचा था इतिहास
2021 के असम विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट पर भाजपा का दबदबा एकतरफा रहा था. दिसपुर सीट से भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के तरफ से पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले अतुल बोरा को इस बार बोकाखाट से टिकट दिया गया है. बता दें कि इन्होंने दिसपुर सीट पर न सिर्फ जीत दर्ज की थी, बल्कि राज्य की सबसे बड़ी जीत में से एक हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के मंजीत महंता को 121,657 वोटों के बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर जीत हासिल की थी. इस बड़ी जीत से यह साफ हो गया था कि दिसपुर भाजपा का एक मजबूत किला है.
क्या भाजपा बचा पाएगी अपना किला?
अतुल बोरा की छवि और विकास के दावों ने विपक्षी खेमे को पूरी तरह से चारों खाने चित कर दिया था. कांग्रेस उस समय इस सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए संघर्ष करती नजर आई थी. हालांकि, 2026 की मौजूदा स्थिति 2021 के मुकाबले काफी अलग दिख रही है, जहां सत्ता विरोधी लहर और नए चेहरों की चुनौती ने मुकाबले को रोचक बना दिया है. राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा दिसपुर का अपना ‘अटूट किला’ बचा पाएगी या यह सीट उसके हाथ से निकल जाएगी. इस सीट पर कौन जीतेगा इसकी पुष्टि कुछ ही देर में वोटों की गिनती खत्म होने के बाद हो जाएगी.
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines