Digital Loan : आज डिजिटल का जमाना है। लोगों को घर बैठे ही ऑनलाइन खाने-पीने की चीजों से लेकर लोन में पैसे तक मिल जा रहे हैं। कहीं आप किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप्स से लोन तो नहीं लेकर फंस गए हैं, अगर ऐसा है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र की मोदी सरकार अवैध ऑनलाइन लोन देने वाले प्लेटफार्म और मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त से सख्त कानून लाने की तैयारी पर विचार कर रही है। इस मामले से जुड़े दो अफसरों ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार उन लोगों की रक्षा करना चाहती है, जो ऊंची ब्याज पर लोन लेकर फंस जाते हैं और पैसे वापस न लौटाने पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया है, जिससे बाद में वे मौत का रास्ता अपना लेते हैं।
ऑनलाइन मौजूद कई अनियमित संस्थाएं आसानी से लोगों को लोन पर पैसे दे देती हैं, लेकिन बाद में गलत तरीके से लोन रिकवरी की जाती है, जिससे कुछ आत्महत्याएं के मामले सामने आए हैं. हालांकि, केंद्र सरकार पहले भी ऐसे कई अनियमित ऑनलाइन ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है, लेकिन अब आरबीआई को थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स को रेगुलेट करने की अनुमति देने पर विचार चल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कई बार डिजिटल लोन प्रोवाइजर्स को भी चेतावनी दी है। आरबीआई ने ऋण देने वाली संस्थाओं के लिए अपने अंडर में एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
कर्जदाताओं को लगातार सतर्क कर रहा आरबीआई
आरबीआई अपने विशेष नियमों के तहत अपने अंडर में ही लोन देने वाली कंपनियों को रेगुलेट करता है। प्राइमरी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों, स्टेट को-ऑपरेटिव बैंकों, कमर्शियल बैंकों, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC), डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंकों, होम फाइनेंस कंपनियों (HFC) के साथ आउटसोर्स किए गए सभी विकल्पों पर आरबीआई के ये नियम लागू होते हैं।
यह भी पढे़ं :UPI Payment का नया नियम, 2000 रुपये से ज्यादा की पहली ट्रांजेक्शन के लिए करना होगा 4 घंटे का इंतजार!
अनसिक्योर्ड लोन पर सख्ती
असुरक्षित लैंडरों द्वारा दिए जा रहे अंधाधुंध लोन से आरबीआई भी काफी परेशान है. इसे लेकर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 6 अक्टूबर को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली संस्थाओं के लिए पर्सनल लोन देने के नियमों को काफी सख्त कर दिया. कुछ दिन पहले ही आरबीआई ने कहा था कि इस वक्त बैंकों में ज्यादा ब्याज लेने की होड़ मची हुई है। इसके बाद उन्होंने अपने इंटरनल मॉनिटरिंग सिस्टम तंत्र को बैंकों और एनबीएफसी को मजबूत करने के निर्देश दिए थे.
जानें क्यों पसंद आ रहा डिजिटल लोन
देश में लोन देने वाली कई कंपनियां और ऐप्स ऑनलाइन मौजूद हैं. बैंकों के चक्कर लगाने से बचने के लिए लोग घर बैठे ही डिजिटल लोन प्रोवाइडर्स प्लेटफॉर्म से ज्यादा ब्याज दर पर लोन ले लेते हैं। डिजिटल लोन में औपचारिकताएं भी काफी कम होती हैं और लोगों को आसानी से लोन मिल जाता है। इसलिए लोगों को डिजिटल लोन प्रोवाइडर्स प्लेटफॉर्म काफी पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
52 mins ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
3 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
3 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
6 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
6 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
8 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
9 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines