National Lok Adalat in Delhi: दिल्ली में रहने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए एक बहुत ही काम की खबर है. कल यानी रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें करीब 2.5 लाख लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिसमें लगभग 2 लाख ट्रैफिक चालान शामिल हैं. अगर आपका भी कोई चालान या कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई समझौता योग्य मामला पेंडिंग है, तो जानिये कि यह लोक अदालत कहां लगेगी और इसमें किन-किन मामलों का समाधान होगा.
पहले 10 अक्टूबर को होनी थी लोक अदालत
दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (DSLSA) ने पहले इस लोक अदालत की तारीख 10 अक्टूबर तय की थी. हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने उस दिन निचली अदालतों (Subordinate Courts) के लिए कामकाजी दिन घोषित करने के बाद DSLSA के मेंबर सेक्रेटरी ने नई अधिसूचना जारी कर तारीख बदलकर 25 अक्टूबर तय की थी.
लगभग 340 बेंचों पर होगी सुनवाई
लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए लगभग 337 से 340 बेंचें बैठेंगी. ट्रैफिक चालान अपलोड करने के लिए 19 अक्टूबर को एक विशेष लिंक जारी किया गया था. इस लिंक पर रोजाना अधिकतम 50 हजार चालान अपलोड किए जा सकते थे. इस लोक अदालत का आयोजन दिल्ली के सभी प्रमुख जिला अदालत परिसरों में होगा:
तीस हजारी
कड़कड़डूमा
पटियाला हाउस
रोहिणी
साकेत
द्वारका
राऊज एवेन्यू
इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट, ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT), स्थायी लोक अदालत और दिल्ली राज्य व जिला उपभोक्ता आयोगों में भी मामलों का निपटारा किया जाएगा.
किन मामलों का होगा निपटारा और किनका नहीं?
लोक अदालत में ऐसे दीवानी (Civil) और आपराधिक (Criminal) मामलों की सुनवाई होगी, जिनमें कानूनी रूप से आपस में समझौता किया जा सकता है. इसके अलावा ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस और रिकवरी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी. लेकिन तलाक से जुड़े वैवाहिक विवाद (Divorce Cases) इसमें शामिल नहीं होंगे.
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 hr agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
20 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines