Delhi Metro News: रोजाना 50 लाख से अधिक यात्रियों की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो को लेकर बड़ी खबर आ रही है। लगातार सुविधाओं और सहूलियतों में इजाफा कर रहे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने लोगों को एक और तोहफा दिया है, जिससे मेट्रो यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा। इससे उनका समय भी बचेगा।
दिल्ली मेट्रो-IRCTC के बीच हुआ समझौता
दरअसल, डीएमआरसी की नई कवायद से अब मेट्रो ट्रेन के लिए सफर से पहले टिकट पाना अब और आसान होने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम और IRCTC (इंडियन रेलवे रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) के बीच एक अहम समझौता हुआ है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो के यात्री IRCTC के पोर्टल के जरिए ही टिकट खरीद पाएंगे। समझौता होने के बाद जल्द ही यह सुविधा मेट्रो के लाखों यात्रियों को मिलने लगेगी।
डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, IRCTC से एक समझौता हुआ है, जिसके बाद मेट्रो यात्री IRCTC के पोर्टल पर जाकर मेट्रो का QR कोड वाला टिकट बुक करा सकेंगे। इससे यात्रा से पहले टिकट लेने का झंझट ही खत्म हो जाएगा। यह टिकट कैसे काम करेगा? इसके बारे में अब तक कोई जानकारी दिल्ली मेट्रो की ओर साझा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि जल्द ही इस बाबत ऐलान किया जा सकता है। यह दावा जरूर किया जा रहा है कि इससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। यह सुविधा एक भारत-एक टिकट की तर्ज पर शुरू की जा रही है। डीएमआरसी ने बयान में कहा है कि आईआरसीटीसी और दिल्ली डीएमआरसी ने एक रणनीतिक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यहां पर बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो से रोजाना औसतन 55 से 60 लाख लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में कई बार स्टेशनों पर भीड़ अधिक बढ़ जाती है। इस पर काबू पाने के लिए दिल्ली मेट्रो नए-नए उपाय तलाश रहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
4 hrs ago27 अक्टूबर को लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगी PF की शिकायतें
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
8 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines