Delhi Hit And Run: देश की राजधानी दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग- टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मारी। इनमें से बाइक चालक कार की छत पर जा गिरा, लेकिन कार के ड्राइवर ने 3 किमी तक गाड़ी नहीं रोकी। कार चाकल ने उसे दिल्ली गेट के पास फेंक कर भाग निकला। युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहम्मद बिलाल नाम के एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि भागती हुई कार की छत पर एक लड़का पड़ा हुआ है। लड़का कार की छत पर लटका रहा लेकिन कार दौड़ती रही। फिर तीन किलोमीटर दूर लड़के को फेंक कार चालक भाग गया।
बाइक सवार दोनों युवक भाई थे। इसमें से बड़े भाई 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ लड़का मुकुल जो 20 साल का है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। दिल्ली पुलिस ने कंझावला कांड जैसी इस वारदात में हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
7 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
8 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
11 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines