Delhi High Court Judgement In Divorce Case: पति अलग रहता है। इस दौरान उसने किसी को दोस्त बना लिया तो क्या यह पत्नी के साथ चीटिंग है? क्या पत्नी दोस्त बनाने को आधार बताकर तलाक ले सकती है? मामले से जुड़े एक केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला की याचिका खारिज करते हुए विशेष टिप्पणी की है कि कार्यस्थल पर दोस्त बनाना क्रूरता नहीं कहा जा सकता, इसलिए याचिका खारिज की जाती है।
यह भी पढ़ें: फायर फाइटिंग रोबोट और पानी वाला ड्रोन समेत भारत मंडपम में Indian Navy की 75 टेक्नोलॉजी की दिखेगी ताकत
ट्रायल कोर्ट के फैसले को बदलते हुए की टिप्पणी
दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को बदलते हुए यह आदेश दिया। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि अकेले रहने वाले शख्स का किसी को दोस्त बनाना और उससे बातें करना पत्नी को अनदेखा करना या उसमें रुचि खत्म होना नहीं है। पत्नी इसे अपने साथ हुई क्रूरता नहीं कह सकती। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने यह टिप्पणी की है।
यह भी पढ़ें: क्या है ‘जीरो कट ऑफ’? नीट ने बताई सच्चाई, लाखों आवेदकों को मिलेगा नए नियम का फायदा
महिला ने दोस्तों से बातें करते रहने के आरोप लगाए
मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी ने क्रूरता के आधार पर तलाक देने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। महिला ने तर्क दिया था कि पति भारतीय सेना में अधिकारी है। ड्यूटी के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी तैनाती होती है, लेकिन उनके कई दोस्त हैं। जब वह उनसे मिलने जाती है तो पति अपने अन्य पुरुष और महिला दोस्तों के साथ फोन पर बिजी रहता है।
यह भी पढ़ें: Namibian चीतों की मौत के बाद बना खास प्लान, अब इस देश से भारत लाएंगे चीते
पति ने महिला के उदासीन रवैये का वजह बताया
महिला के अनुसार, पति की उसमें रुचि नहीं है। वह उससे संबंध नहीं रखना चाहता। वहीं पति ने तर्क दिया कि दोस्तों से बात करने को वह अपने साथ चीटिंग मानती है। पोस्टिंग के दौरान किसी कार्यक्रम या पार्टी में साथ जाने पर पत्नी ने कभी उसके साथ जाने की इच्छा नहीं जताई। उसके उदासीन रवैये के कारण हमारा रिश्ता खराब हो गया, इसलिए वह तलाक चाहता है।
वहीं पत्नी ने कहा कि वह पति के साथ रहना चाहती है, बशर्ते वह उसे अनदेखा न करे। दोस्तों से दूर हो जाए। ऐसे में दोनों पक्षों को सुनने को बाद हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी की और तलाक की अर्जी खारिज कर दी।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
6 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines