हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: डूब रही दिल्ली, हजारों लोग बेघर, जानें कहां कैसे हालात?

Video: दिल्ली में बाढ़ और बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यमुना मंगलवार से अबतक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिस वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। वीडियो के माध्यम से देखें राजधानी में कहां कैसे हालात।

विज्ञापन

Video: पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली में बारिश ने पूरे शहर को संकट में डाल दिया है। नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। उत्तर और पूर्वी दिल्ली के निचले इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि, प्रशासन इस समय एक्टिव मोड पर काम कर रहा है, जिस वजह से हजारों लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

यमुना बाजार, न्यू उस्मानपुर, मोनेस्ट्री बाजार, मयूर विहार, कश्मीरी गेट से लेकर नजफगढ़, जैतपुर सभी जगहों पर पानी कॉलोनियों में घुस चुका है। NH-44 पर सड़क धसने के बाद बड़ा गड्ढा बन चुका है। वहीं, यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। पुराना लोहा पुल पहले ही बंद कर दिया गया था, अब वजीराबाद पुल को भी बंद कर दिया गया है। पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…

ये भी पढ़ें- Dream 11 और My11 Circle को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई, एक साथ 7 ब्रेकिंग न्यूज आई   

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola