Delhi DDA Recruitment 2025: डीडीए ने 1731 पदों पर न‍िकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीख और तरीका

DDA Recruitment 2025: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है. द‍िल्‍ली डेवलपमेंट ऑथोर‍िटी (DDA) ने 1731 पदों पर वैकेंसी जारी की है और इसके ल‍िए आज से आवेदन प्रक्र‍िया शुरू हो गई है. पूरी ड‍िटेल यहां चेक करें.

Untitled design (76)
विज्ञापन

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आज 6 अक्टूबर 2025 से 1731 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये वैकेंसी, 26 श्रेणियों में न‍िकाली गई है. जो उम्मीदवार डीडीए की वैकेंसी पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्‍हें आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाना होगा. कुछ पदों पर लेवल-11 वेतन मैट्रिक्स दिया जाएगा, जिसमें वेतन 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक होगा.

आवेदन की आख‍िरी तारीख क्‍या है:
इन पदों पर आवेदन करने और एप्‍ल‍ीकेशन फीस का भुगतान करने की आख‍िरी तारीख 5 नवंबर 2025 (शाम 6 बजे तक) है. इसकी परीक्षा कंप्‍यूटर आधार‍ित (CBT) मोड में होगी, जो द‍िसंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच हो सकती है.

विज्ञापन

Delhi DDA Recruitment 2025: वैकेंसी की ड‍िटेल
जूनियर सचिवालय सहायक के 199 पदों पर वैकेंसी है. इस पद पर 19,900 रुपये से 63,200 रुपये (लेवल 2) वेतन हो सकता है.

पटवारी के 79 पदों पर वैकेंसी है. इस पद पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये (लेवल 4) की सैलरी है.

जूनियर इंजीनियर के 171 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन्‍हें लेवल 6 वेतन के अनुसार सैलरी म‍िलेगी.

विज्ञापन

मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 745 पद पर वैकेंसी जारी की गई है. इन्‍हें लेवल 1 वेतन के अनुसार सैलरी प्राप्‍त होगी.

पदों के ल‍िए क्‍या चाह‍िए योग्‍यता:

विज्ञापन

इंजीनियरिंग पदों के ल‍िए योग्‍यता
इंजीनियरिंग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीई/बीटेक होना आवश्यक है. लेवल 11 वेतनमान वाली रिक्तियों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि लेवल 10 की रिक्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और कुछ के लिए 30 वर्ष है.

नायब तहसीलदार रिक्तियां
नायब तहसीलदार पद के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए और कानून की डिग्री होना भी फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

सहायक सुरक्षा अधिकारी
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ सहायक सुरक्षा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों (पुरुष और महिला दोनों) के पास विशिष्ट शारीरिक माप होना आवश्यक है. महिला उम्मीदवारों के पास केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संगठन में सुरक्षा और अग्निशमन कर्तव्यों का तीन साल का अनुभव होना चाहिए या रक्षा या पुलिस में नियमित सेवा होनी चाहिए. आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है.

DDA Recruitment 2025: कैसे आवेदन करें?
आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर latest jobs सेक्‍शन (dda.gov.in/latest-jobs) में जाएं.
होमपेज पर “Direct Recruitment 2025: Link For Filling Up The Online Application Form” पर क्‍ल‍िक करें.
अगर आप नए यूजर हैं तो “To Register” पर क्‍ल‍िक करें और व‍िवरण दर्ज करें.
अब आप अपने क्रेडेंश‍ियल के साथ लॉग इन करें करें एप्‍लीकेशन प्रक्रिया पूरी करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ