Parrot Missing Damoh: मध्य प्रदेश के दमोह से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक मालिक ने अपने तोते को खोजने वाले को इनाम देने का वादा किया है। क्योंकि उसका पालतू तोता पिछले दो सालों से गायब है। इतना ही नहीं वह शहर की सड़कों पर तोते की तलाश में अनाउंसमेंट भी करवा रहा है। जिसमें ‘मिट्ठी मिसिंग’ को पोस्टर भी लगे हैं।
10,000 का इनाम देने का किया ऐलान
दमोह के सिविल वार्ड 2 के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले दीपक सोनी के पास एक तोता था, जो उन्हें बेहद ही प्यारा था, जिसे वह पिजरें में भी नहीं रखते, वह दिनभर घर में खुला घूमता था। लेकिन दो साल पहले जब वह तोते को लेकर बाहर निकले तो तभी अचानक से कुत्ते भोकने लगे, जिससे डरकर तोता पेड़ पर छिप गया। लेकिन बाद में वह उड़ गया और फिर मिला ही नहीं।
सिविल वार्ड 2 स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपक सोनी ने बताया कि पालतू मिट्ठू दो साल से उनके पास है। तोता स्वतंत्र विचरण करता था। हर कोई अपने पालतू जानवर से प्यार करता था क्योंकि तोता कई तरह की आवाजें निकालता था और परिवार के सदस्यों के नाम का उच्चारण करता था।
शहर में लगाए तोते के पोस्टर
तोते के गायब होने के बाद सोनी परिवार परेशान नजर आ रहा है। वह पिछले दो साल से तोते को खोजने में लगा है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने तोते को खोजने वाले को 10000 रुपए का ईनाम देने का वादा भी किया है। इतना ही नहीं सोनी परिवार ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।
परिवार का कहना है कि तोता उनके परिवार का सदस्य था। जो पूरे परिवार में घुल मिल गया था, वह परिवार के हर एक शख्स का नाम भी जानता था और उसे उसके नाम से ही बुलाता था। लेकिन वह पिछले दो साल से गायब है, ऐसे में परिवार का भी मन नहीं लगता है, इसलिए वह तोते को खोज रहे हैं। वहीं तोते को खोजने का यह मामला दमोह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी देखें: Eyeflu Updated news : सावधान…बढ़ रहा डेंगू का खतरा…आई फ्लू के बाद अब डेंगू ने दी दस्तख
संबंधित खबरें
इस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
2 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
3 hrs agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
7 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
17 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines