केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में इन दिनों बस एक ही सवाल घूम रहा है – जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान कब होगा? दिवाली से पहले रेलवे और अन्य केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा तो हो गई, लेकिन 27 अक्टूबर 2026 तक DA बढ़ोतरी पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है. इस देरी के बीच कर्मचारियों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या DA बढ़ाने के लिए कैबिनेट बैठक होना बेहद जरूरी है?
जानिये DA Hike में देरी की असल वजह क्या है, क्या कैबिनेट की मंजूरी के बिना भी DA बढ़ सकता है और 3% बढ़ोतरी के बाद आपकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी.
क्या DA बढ़ाने के लिए कैबिनेट की बैठक जरूरी है?
कई कर्मचारियों को लगता है कि जब तक केंद्रीय कैबिनेट की बैठक नहीं होगी, तब तक DA Hike की फाइल आगे नहीं बढ़ेगी. लेकिन एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बिल्कुल नहीं है. DA संशोधन की घोषणा के लिए हर बार औपचारिक कैबिनेट बैठक का इंतजार करना अनिवार्य नहीं होता. वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) भी इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन या ऑफिस मेमो (OM) जारी कर सकता है. ज्यादातर मामलों में कैबिनेट से केवल औपचारिक मंजूरी ली जाती है. इसलिए अगली कैबिनेट बैठक के अलावा वित्त मंत्रालय के सीधे आदेश पर भी कर्मचारियों को नजर रखनी चाहिए.
आखिर क्यों हो रही है DA घोषणा में देरी?
आंकड़े तैयार, ऐलान का इंतजार: जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA के लिए औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का 12 महीने का आंकड़ा (जुलाई 2025 से जून 2026) पहले ही आ चुका है, लेकिन सरकार ने अभी नई दर का ऐलान नहीं किया है. 14 और 16 अक्टूबर को बोनस तो मिला, लेकिन DA छूट गया. इसके बाद 21 अक्टूबर को कैबिनेट की नियमित बैठक नहीं हो सकी. हालांकि, सरकार ने इस देरी पर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि किसी भी वक्त इसका ऐलान हो सकता है.
3% बढ़ोतरी का अनुमान क्यों?
CPI-IW के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 से DA की गणना लगभग 63.75% बैठती है. मौजूदा नियम के तहत दशमलव के बाद के आंकड़े को छोड़ दिया जाता है, जिससे संभावित दर 63% बनती है. यानी फिलहाल मिल रहे 60% DA में 3% अंक का इजाफा होना लगभग तय माना जा रहा है.
आपकी बेसिक सैलरी पर कितना बढ़ेगा पैसा?
अगर सरकार 3% बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो हर महीने मिलने वाले DA में इस तरह इजाफा होगा:
बेसिक सैलरी (Basic Salary) 60% DA पर रकम 63% DA पर रकम हर महीने का फायदा
₹18,000 ₹10,800 ₹11,340 ₹540
₹25,000 ₹15,000 ₹15,750 ₹750
₹35,000 ₹21,000 ₹22,050 ₹1,050
₹50,000 ₹30,000 ₹31,500 ₹1,500
₹75,000 ₹45,000 ₹47,250 ₹2,250
₹1,00,000 ₹60,000 ₹63,000 ₹3,000
जुलाई 2026 से मिलेगा एरियर
क्योंकि यह संशोधन 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, इसलिए जिस भी महीने में सरकार इसका ऐलान करेगी, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले महीनों का बकाया (Arrears) एकमुश्त दिया जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर आपकी बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो आपको जुलाई से लेकर अब तक का 1500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से एरियर भी मिलेगा.
संबंधित खबरें
FD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
1 hr agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
1 hr agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
12 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
14 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
18 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
18 hrs ago27 अक्टूबर को लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगी PF की शिकायतें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines