नई दिल्ली: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन कमाल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से रौंदा। टेबल टेनिस टीम ने भी शानदार आगाज किया है. तैराकी में भी श्रीहरि ने फाइनल में जगह बना ली है।
फाइनल के लिया क्वालीफाई
तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 54.55 सेकंड के समय से सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया। वह इस समय से दूसरे सेमीफाइनल में चौथे और ओवरआल सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को होगा।
बेंगलुरू के 21 वर्ष के नटराज अपनी हीट में 54.68 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। वह अपनी हीट में तीसरे सबसे तेज और कुल पांचवें सबसे तेज तैराक रहे थे। साजन प्रकाश और पहली बार खेल रहे कुशाग्र रावत अपने अपने वर्ग में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके । प्रकाश हीट में आठवें स्थान पर रहे जिन्होंने पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाय में 25 . 01 सेकंड का समय निकाला । शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
मीराबाई चानू पर होंगी निगाहें
भारत के खिलाड़ी इसमें छाए हुए हैं। कई खिलाड़ी आज अपने प्रदर्शन से देश को मेडल दिला सकते हैं। सबकी निगाहें वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू (49 किग्रा) पर होंगी। चानू की अगुआई में 15 सदस्यीय मजबूत भारतीय दल अपना दावा पेश करेगी। 30 जुलाई को भारत के 12 बॉक्सर रिंग में उतरेंगे। इन खिलाड़ियों में टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन, वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन, और स्टार बॉक्सर अमित पंघाल शामिल हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
30 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
3 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines