रायपुर: राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 49 लाख 92 हजार 661 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के विरुद्ध वर्तमान में 28 लाख 86 हजार 245 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 39 हजार 113 स्कूलों, 37 हजार 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 15 हजार 614 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ का जांजगीर-चांपा जिला सर्वाधिक 01 लाख 44 हजार 282 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर अव्वल स्थान पर है। इसी तरह रायपुर जिला 01 लाख 44 हजार 196, महासमुंद जिले में 01 लाख 42 हजार 349 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से उपलब्ध कराया जा रहा शुद्ध पेयजल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ-साथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत बनाए गए गौठानों में भी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन एवं मिशन संचालक आलोक कटियार द्वारा जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम और अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें-गोधन न्याय योजना प्रदेशवासियों के लिए साबित हो रही वरदान, अतिरिक्त आय के साथ जैविक कृषि को मिला बढ़ावा
इन जिलों में दिए जा चुके हैं घरेलू नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन के तहत अब तक धमतरी जिले में 01 लाख 32 हजार 118, रायगढ़ जिले में 01 लाख 29 हजार 973, बिलासपुर में 01 लाख 26 हजार 258, कवर्धा 01 लाख 25 हजार 632, बलौदाबाजार-भाटापारा में 01 लाख 24 हजार 876 घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं। इसी प्रकार मुंगेली में 01 लाख 19 हजार 010, दुर्ग जिले में 01 लाख 17 हजार 502 तथा बेमेतरा जिले में 01 लाख 15 हजार 241 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह बालोद में 01 लाख 15 हजार 113, राजनांदगांव जिला 01 लाख 14 हजार 124, सक्ती में 01 लाख 8 हजार 057, गरियाबंद 91 हजार 549, बलरामपुर में 90 हजार 678, जशपुर में 89 हजार 500, कोरबा में 88 हजार 910, सरगुजा जिले के 87 हजार 833, बस्तर में 85 हजार 831 शुद्ध पेयजल के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं।
सूरजपुर में 81 हजार 720, कोण्डागांव में 78 हजार 399, कांकेर 74 हजार 670, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 63 हजार 189, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 49 हजार 579, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 44 हजार 478, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 40 हजार 188, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 31 हजार 129, सुकमा में 30 हजार 802, कोरिया में 28 हजार 573, बीजापुर 26 हजार 665, दंतेवाड़ा में 25 हजार 960 और नारायणपुर जिले में 17 हजार 861 ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
'हम सब मिलकर नया जियो बनाएंगे', आईपीओ लिस्टिंग पर आकाश अंबानी का बड़ा ऐलान
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
1 hr ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
1 hr ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें प्रभावित, यात्री हुए परेशान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines