Shubhman Gill: पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर ने भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वो आने वाले सालों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की अगुआई करेंगे। 25 वर्षीय शुभमन गिल ने वनडे प्रारूप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 46 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक बनाया था।
संजय बांगर ने तारीफ में कही ये बात
बांगर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “वो साफ तौर पर आने वाले सालों में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं ।” उन्होंने कहा, “उनका बेस बहुत मजबूत है। पिछले ढाई साल से वनडे में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। अब देखिए, स्ट्रेट ड्राइव, ऑन-ड्राइव ऐसे शॉट हैं, जिनमें आप वास्तव में गेंद को बहुत जोर से नहीं मार सकते। लेकिन यहां, वह गेंद को इतनी जोर से मार रहे थे कि मिड-ऑफ और मिड-ऑन फील्डर के 30 गज के घेरे पर होने के बावजूद गेंद उनके पास जाकर लग रही थी। उनके पास ऐसी ही टाइमिंग है।”
भारत ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 241 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा सऊद शकील (62) और मोहम्मद रिजवान (46) ने बनाए थे। कुलदीप यादव ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए।
242 के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत की। टीम इंडिया के लिए गिल (46), श्रेयस अय्यर (56) रन का योगदान दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने नाबाद 100 बनाए। ये कोहली का वनडे में 51वां शतक था। वहीं, इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 14,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। भारत की ये ग्रुप ए में दूसरी जीत हैं। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में जड़ा शतक
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
12 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines