हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CBSE Date Sheet 2027: कब आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया बड़ा अपडेट

CBSE Date Sheet 2027 अभी जारी नहीं हुई है. लेक‍िन बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर नया अपडेट द‍िया है. जानें कक्षा 10, 12 की डेटशीट कब आएगी और कैसे डाउनलोड करें.

विज्ञापन
सीबीएसई की आध‍िकार‍िक वेबसाइट cbse.gov.in से डेटशीट डाउनलोड क‍िया जा सकता है. (फोटो -एआई)

CBSE Date Sheet 2027 Latest Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम अपडेट है. बोर्ड ने अभी तक ऑफिशियल टाइम-टेबल जारी नहीं किया है, लेकिन परीक्षा पैटर्न को लेकर स्थिति साफ कर दी है. बोर्ड ने हाल ही में सैंपल क्‍वेश्‍चन पेपर (SQP) जारी क‍िए हैं और मार्किंग स्कीम के साथ जारी नोटिस में कहा है कि सत्र 2026-27 के लिए प्रश्‍न-पत्र के डिजाइन और असेसमेंट पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पासिंग क्राइटेरिया भी पिछले साल 2025-26 वाला ही रहेगा.

CBSE Date Sheet 2027 कब जारी होगी?

पिछले ट्रेंड की बात करें तो CBSE ने 2026 की डेटशीट 30 अक्टूबर 2025 को और 2025 की डेटशीट 20 नवंबर 2024 को जारी की थी. इस पैटर्न के हिसाब से बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि CBSE Date Sheet 2027 अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से नवंबर के पहले हफ्ते के बीच जारी हो सकती है. यानी 2 नवंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार, डेटशीट किसी भी समय cbse.gov.in पर जारी हो सकती है.

परीक्षा कब से होंगी?
टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार -कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होने की उम्मीद है. परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी 2027 में शुरू हो सकती है. जबकि विंटर बाउंड स्कूलों में नवंबर-दिसंबर 2026 में हो सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी वॉट्सएप मैसेज या कोचिंग संस्थानों से शेयर की जा रही डेटशीट पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

ऑफिशियल डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Latest @CBSE सेक्शन में जाएं
  • Class X / Class XII Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करें
  • PDF डाउनलोड कर लें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola