रायपुर: मणिपुर मामले में संसद में छत्तीसगढ़ का नाम लिए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ये लोगों का ध्यान भटकाने का तरीका है। सीएम ने हेलीपैड पर चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में जो घटनाएं घटी है, उसकी तुलना मणिपुर से नहीं की जा सकती। ये लोगों का ध्यान भटकाने का तरीका है। जानबूझकर जो इलेक्शन गोइंग स्टेट हैं, वहां उनका नाम लेना ही मकसद है ताकी एक तीर से दो निशाना साध सकें लेकिन वे अफसल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जिक्र किया था और मणिपुर उनके लिए तीसरा है, क्योंकि वहां पर उनकी डबल इंजन की सरकार है। पूरे 90 दिन हो गए हैं और उसमें वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं। सीएम ने कहा कि दूसरी बात ये है कि ह्युमन राइट्स की टीम भी मणिपुर नहीं जा रही है। मणिपुर में और छत्तीसगढ़ में घूमने आ रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन मणिपुर भी जाना चाहिए हुमन राइट्स वालों को और दूसरी बात यह है कि केंद्र सरकार उन्हें ढूंढने में लगी है की वीडियो वायरल किसने वायरल किया। ये लोग गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से सीखना चाहिए, उन्होंने ये बयान ऑन रिकॉर्ड दिया है कि 50,000 से ज्यादा लोग घर छोड़ चुके हैं, सैकड़ों घर जला दिए गए हैं, 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा जिंदगी में कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी है। उसके बावजूद भी केंद्र सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया, बल्कि वहां पर लगातार घटनाएं बढ़ रही है। इस वजह से लोग अब रात में घरों को छोड़कर सड़कों पर सो रहे हैं और वहां गोलीबारी हो रही है। रात-रात भर पूरा परिवार सुरक्षा के लिए जाग रहा है। वहां हालात बेहद तनावपूर्ण है और केन्द्र सरकार के नियंत्रण से बाहर है।
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
17 mins agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
2 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
4 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
5 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
7 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
9 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
9 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
10 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
11 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines