Nirmal Pareek
Read More
BPSC APO Mains 2022: बिहार असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी एपीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-bpsc.bih.nic.in पर विवरण प्रदान करने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इस वैकेंसी के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। बीपीएससी की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 फरवरी 2020 शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 21 फरवरी 2020 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2021 को हुआ था। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
बीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें.
परीक्षा दो बैठकों में सुबह 9.30 बजे से होगी। दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जनरल स्टडीज और जरनल हिंदी के लिए परीक्षा 12 नवंबर 2022 को निर्धारित है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।