हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bobby Deol ने Animal में कम सीन्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- और सीन्स होते...

Bobby Deol Breaks Silence on his limited Scenes In Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

विज्ञापन
instagram

Bobby Deol Breaks Silence on his limited Scenes In Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फैंस में फिल्म के लिए अलग ही क्रेज है। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार की और दो दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। इस फिल्म में बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर जैसे कलाकारो ने अहम रोल प्ले किया है। इस बीच अब बॉबी देओल ने फिल्म में अपने खलनायक बनने पर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आया Animal, तो टिकट खिड़की पर Sam Bahadur का ऐसा हाल

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Animal में कम सीन्स को लेकर बोले Bobby Deol

हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ में अपने सीन्स पर बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि इस फिल्म में उन्हें जो सीन्स मिले हैं, उसके लिए वो फिल्म निर्माता के आभारी हैं। बता दें कि इस फिल्म में उनके कम सीन्स है और इसके लेकर अभिनेता ने कहा कि ये रोल एक ऐसा रोल था, जिसमें काफी हद तक सार था। उन्होंने कहा कि वो इसकी लंबाई को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं थे।

विज्ञापन

मैं चाहता हूं कि मेरे पास ऐसे और भी सीन्स हो- बॉबी

फिल्म में अपने लिमिटेड सीन्स को लेकर बॉबी ने कहा कि यह भूमिका की लंबाई नहीं है, यह उस तरह का किरदार है, जिसमें बहुत सार है। मैं चाहता हूं कि मेरे पास ऐसे और भी सीन्स हो। हालांकि जब मैंने फिल्म साइन की थी तो मुझे पता था कि मेरे पास बस यही सीन्स हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं ऊपरवाले का आभारी हूं और अपनी लाइफ के उस मोड़ पे हूं, जहां मुझे संदीप द्वारा इस रोल को निभाने का मौका दिया गया।

बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का जलवा

इतना ही नहीं बल्कि बॉबी देओल ने आगे कहा कि मुझे पता था कि मैं पूरी फिल्म में नहीं रहूंगा और मेरे पास बस 15 दिनों का काम रहेगा, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि लोग मुझे नोटिस करेंगे। आपके प्यार और सहयोग हमेशा रहेगा। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और शानदार कलेक्शन कर रही है। बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola