Atishi Marlena on Sanjay Singh Arrest: शराब घोटाला मामले में 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बुधवार सुबह से ही आप नेता के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही थी। अब आम आदमी पार्टी सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और ईडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 15 महीनों में सैकड़ों ईडी के अफसरों की टीम तथाकथित शराब घोटाले में एक रुपये के भी भ्रष्टाचार को सामने नहीं ला सकी है।
BJP की जांच एजेंसी एक रुपये के भी भ्रष्टाचार को नहीं ला पाई सामने
आम आदमी पार्टी सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 15 महीनों में सैकड़ों ईडी के अफसरों की टीम तथाकथित शराब घोटाले में सूबत ढूंढने की कोशिश कर रही है कि उन्हें बस एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत मिल जाए। ईडी के सैकड़ों अधिकारी अपने सारे काम छोड़कर इस तथाकथित घोटाले की जांच में लगे हैं। लेकिन 15 महीनों की जांच के बाद भी भाजपा की जांच एजेंसी एक रुपये के भ्रष्टाचार को सामने नहीं ला पाई। बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।
न्यूज क्लिक पर हुई कार्रवाई पर बोलीं आतिशी
उन्होंने आगे कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी सिर्फ इसलिए हुई है क्योंकि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों से डर लगता है, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी से डर लगता है। साथ ही उन्होंने न्यूज क्लिक के पत्रकारों पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि देश के जाने-माने पत्रकारों के घर पर रेड हुई, उनको हिरासत में लेकर उनके फोन और लैपटॉप ले लिए गए। उनके खिलाफ इसलिए एक्शन लिया गया क्योंकि वो पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
33 mins agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
40 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
1 hr agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
5 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
5 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines