बीजेपी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक ढांचे, कार्यपद्धति और निर्णय प्रक्रिया में बदलाव को लेकर गंभीर मंथन कर रही है. माना जा रहा है कि नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा से पहले संगठन को नए सिरे से आकार देने की कवायद चल रही है.
सूत्रों के अनुसार भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड के पुनर्गठन, क्षेत्रीय पालक अधिकारी की नई व्यवस्था, संगठन के ग्रीवेंस मैकेनिज्म को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के रीकंपोजिशन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई है.
भाजपा के भीतर लंबे समय से पार्लियामेंट्री बोर्ड के कुछ सदस्यों को क्षेत्रीय पालक अधिकारी की जिम्मेदारी देने का विचार चल रहा है. इसे संगठनात्मक शक्तियों के विकेंद्रीकरण और राज्यों के साथ केंद्रीय नेतृत्व के बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इसी के साथ पालक अधिकारियों को संगठन के शिकायत निवारण तंत्र से जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है.
संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भी प्रस्तावित बदलावों का अहम हिस्सा है. पार्टी नेतृत्व केंद्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की प्रतिनिधित्व क्षमता बढ़ाने के पक्ष में है. इसके अलावा केंद्रीय पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी चर्चा में है. सूत्रों के मुताबिक मौजूदा 45 केंद्रीय पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाकर करीब 60 तक की जा सकती है. इसके पीछे तर्क है कि पार्टी अब काफी बड़ी हो गई है, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए (NDA) गठबंधन वर्तमान में कुल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में हैं. इनमें से 17 राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की अपनी सरकारें हैं, जबकि 5 राज्यों में एनडीए के सहयोगी दलों के साथ गठबंधन की सरकार चल रही है. संगठन का भी काफ़ी अधिक विस्तार हुआ है, लिहाजा अब पार्टी पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाना जरूरी है .
इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के आकार में भी विस्तार किया जा सकता है ताकि संगठन के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को अधिक प्रतिनिधित्व मिल सके. सूत्रों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखकर की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद संगठन और सरकार में संभावित बदलावों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है.
इसी सिलसिले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर संगठन, सरकार और संघ के बीच समन्वय को लेकर करीब चार घंटे तक अहम बैठक हुई. बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएल संतोष, शिवप्रकाश, धर्मेंद्र प्रधान और आरएसएस के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठनात्मक रीस्ट्रक्चरिंग, कार्यपद्धति में बदलाव और कुछ समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई.
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
38 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
2 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
2 hrs ago'हम सब मिलकर नया जियो बनाएंगे', आईपीओ लिस्टिंग पर आकाश अंबानी का बड़ा ऐलान
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
4 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
4 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
6 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines