Bihar: बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

बिहार: बिहार के वैशाली में जहरीली शराब पीने से शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई है। एसपी वैशाली मनीष
ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर क्षेत्र में लोगों से अपील की गई है कि तबीयत बिगड़ने पर तुरंत पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। इसके अलावा वैशाली व उसके आसपास दबिश दी जा रही है।
Bihar | Three people dead in Vaishali after consuming spurious liquor
Post-mortem reports have been sent. Searches are underway at various premises, medical teams have been sent to areas. Appeal to people to get treated in case of any symptom: SP Vaishali Maneesh pic.twitter.com/TRzPpjOzcp
— ANI (@ANI) August 6, 2022
बता दें कि बिहार में शराबबंदी है। बावजूद इसके यहां अकसर जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने व अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले सामने आते हैं। वैशाली के अलावा महुआ में भी एक अन्य शख्स की मौत की सूचना है। इसका अलावा यहां शराब पार्टी करने वाले एक अन्य शख्स की भी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में बिहार के छपरा में जहरीली शराब से 13 लोगों की जान जा चुकी है और अन्य कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: