Muskan Bamne In Bigg Boss 18: टीवी शो ‘अनुपमा’ में पाखी बनकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस मुस्कान बामने को प्यार से ज्यादा फैंस की हेट मिली है। इस शो में उनका किरदार कुछ ऐसा रहा कि लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब मुस्कान अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री कर चुकी हैं। शो में आने से पहले उन्होंने अपने इंटरव्यू में कई सारे खुलासे किए। उन्होंने ‘बिग बॉस 18‘ में एंट्री करने से लेकर ‘अनुपमा’ को छोड़ने तक के बारे में बात की जिनके जवाब जानने के लिए उनके फैंस भी बेताब थे। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
बिग बॉस 18 में क्यों लिया हिस्सा?
टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में मुस्कान बामने ने बताया कि जब उन्हें बिग बॉस 18 से ऑफर मिला तब उन्होंने तुरंत फैसला नहीं लिया था। उनकी फैमिली ने शांति से इस ऑफर के बारे में बात की जिसके बाद ही मुस्कान ने सलमान खान का शो करने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनती हूं। मैंने कोई विवादित काम नहीं किया है। मैं हमेशा सरल और शांतिपूर्ण तरीके से जिंदगी जीने में यकीन रखती हूं।’
मुस्कान ने ‘बिग बॉस 18’ की जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहली वजह सलमान खान को बताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी वजह और क्या हो सकती है। दूसरी बात ये कि बिग बॉस की ऑडियंस काफी अलग है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि मुझे अलग-अलग तरह के दर्शक देखें। मैं सिर्फ अपने लिए बिग बॉस कर रही हूं। मैं एक व्यक्ति के रूप में और मैच्योर होना चाहती हूं। मुझे पता है कि इस शो में काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जो एक्सपीरियंस मैंने 7-8 साल में कमाया है, वो मुझे ये शो 3 महीने में देगा।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में 2 कंटेस्टेंट्स के बीच ‘तांडव’, पहले ही दिन घर बना जंग का अखाड़ा, देखें वीडियो
लोग घर में देखेंगे असली मुस्कान
इंटरव्यू में जब मुस्कान बामने से पूछा गया कि क्या शो के लिए उन्होंने कोई खास तैयारी की है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने कोई खास तैयारी नहीं की है। मैंने बिग बॉस को देखना बंद कर दिया था क्योंकि मैं अपने दिमाग को खुला रखना चाहती थी। मैं फ्रेश माइंड के साथ इस शो में जाना चाहती थी।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘बिग बॉस के घर में लोग मेरी असली मुस्कान देखेंगे। अनुपमा में लोगों ने मुझे लड़ते हुए देखा है लेकिन असली शख्सियत बिग बॉस 18 में दिखाई देगी।’
अनुपमा छोड़ने की बताई वजह
बातचीत के दौरान मुस्कान बामने ने ‘अनुपमा’ छोड़ने का कारण भी बताया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं लीप के बाद बड़ी पाखी का रोल नहीं करना चाहती थी। मैं क्लीयर थी कि मुझे ऐसे ट्रैक का हिस्सा नहीं बनना इसलिए मैंने शो को अलविदा कह दिया।’ वहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने बिग बॉस करने से पहले अपने को-स्टार्स से बात की? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने सभी लोगों से बात नहीं की लेकिन पारस कलनावत और आशीष मेहरोत्रा से बात की। वो बहुत खुश हैं। उन्होंने मुझे शो में अपना बेस्ट देने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि मैं जैसी हूं वैसी ही शो में भी दिखाई दूं।’
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
3 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
4 hrs ago'6 महीने में टोल होंगे जाम मुक्त', News24 पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा
5 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
14 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines