---विज्ञापन---

Bhopal: क्लोरीन के रिसाव से मचा हड़कंप, चक्कर खाकर गिरे लोग

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: भोपाल की मदर इंडिया कालोनी में अचानक क्लोरीन गैस टैंक से क्लोरीन के रिसाव से हड़कंप मच गया। बस्ती के लोग अपने घर से बाहर भागने लगे, किसी को सांस लेने की तकलीफ तो किसी की आंखों में जलन होने लगी तो कुछ लोग चक्कर खाकर गिर पड़े। यहां एक महिला समेत […]

---विज्ञापन---

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: भोपाल की मदर इंडिया कालोनी में अचानक क्लोरीन गैस टैंक से क्लोरीन के रिसाव से हड़कंप मच गया। बस्ती के लोग अपने घर से बाहर भागने लगे, किसी को सांस लेने की तकलीफ तो किसी की आंखों में जलन होने लगी तो कुछ लोग चक्कर खाकर गिर पड़े। यहां एक महिला समेत 3 लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ईदगाह हिल्स पर नगर निगम का वाटर फिल्टर प्लांट है और इसी से सटा क्लोरीन गैस टैंक भी है जिसमें अचानक क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई, जिससे रिसाव शुरू हो गया। पास में बनी मदर इंडिया कालोनी की बस्ती में तेजी से फैलती क्लोरीन के चलते लोगों की तकलीफ शुरू होने लगी।

---विज्ञापन---

अस्पताल में भर्ती कराए गए लोग

लोग घबराकर सड़क पर दूर खड़े होकर खुद को बचाने की कोशिश में जुट गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर क्लोरीन से प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी ने मौके का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जाना। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में हैं और बड़ा हादसा होने से बच गया।

First published on: Oct 27, 2022 12:00 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola