Awni Eldous Gaza : अगस्त 2022 में फिलस्तीन के एक बच्चे ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था। हाथ में माइक्रोफोन लेकर मुस्कराते हुए इस बच्चे ने वीडियो में अपने यूट्यूब गेमिंग चैनल को लेकर बात की थी। अवनी एल्डौस नाम का यह 13 साल का बच्चा गाजा का रहने वाला था। वीडियो में उसने इस चैनल पर एक लाख या पांच लाख या 10 लाख सब्सक्राइबर जुटाने की बात कही थी। तब उसके चैनल पर करीब 1000 सब्सक्राइबर थे।
उसके सपने जरूर सच हुए लेकिन उसकी मौत के बाद। इसके लगभग एक साल बाद इजराइल और हमास के बीच शुरू हुई जंग में अवनी की जान चली गई थी। अब अवनी के उसी वीडियो पर लाखों व्यूज हैं। उसके चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या अब 15 लाख के आस-पास पहुंच गई है और लगातार बढ़ती जा रही है। अवनी का नाम और यूट्यूब चैनल अब गाजा पट्टी पर मारे गए बच्चों को लेकर एक तरह का सिंबल बन चुका है।
सात अक्टूबर को गिरे थे अवनी के घर पर दो बम
जानकारी के अनुसार अवनी का घर सात अक्टूबर को इजराइली स्ट्राइक की चपेट में आ गया था। इससे कुछ घंटे पहले ही हमास के लड़ाके इजराइल की सीमा में घुस गए थे और करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी थी। इस दौरान उन्होंने 240 लोगों को बंधक भी बना लिया था। यह लड़ाई अभी भी जारी है। बता दें कि बच्चों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNICEF ने गाजा पट्टी को पूरी दुनिया में बच्चों के लिए सबसे खतरनाक जगह बताया है।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अवनी की रिश्तेदार अला बताती हैं कि अवनी बेहद खुशमिजाज और कॉन्फिडेंट था। कंप्यूटर से उसे बहुत प्यार था जिसके चलते घर में उसे इंजीनियर अवनी के नाम से बुलाया जाता था। अला कहती हैं कि हमास के हमले के दिन जब इजराइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तब शाम करीब 8.20 बजे उनके फोन पर एक मित्र का मैसेज आया कि अवनी का घर भी इजराइल के हमले की चपेट में आ गया है।
अवनी समेत परिवार के 15 लोगों की गई थी जान
इस तीन मंजिला घर के एक फ्लोर पर अवनी अपने मां-बाप, दो बड़ी बहनों और दो छोटे भाइयों के साथ रहता था। अला ने पहले तो इस मैसेज पर भरोसा नहीं किया लेकिन फिर उसने अवनी के पिता की एक तस्वीर देखी जिसे उनके एक पारिवारिक मित्र ने शेयर किया था और उस पर रेस्ट इन पीस लिखा हुआ था। यह देखते ही अला अस्पताल की ओर भागीं। उस रात अवनी समेत अला के परिवार के 15 सदस्यों की जान चली गई थी।
Awni Eldous With His Sisters and Brothers
अपनी के पिता एक कंप्यूटर इंजीनियर थे और वह लैपटॉप लेकर अपने पिता की अक्सर नकल किया करता था। अवनी के चाचा मोहम्मद बताते हैं कि दो बम अचानक घर की छत पर गिरे थे। हम सबसे ऊपर के फ्लोर पर रहते थे और किस्मत से मैं और मेरी पत्नी बच गए थे। वह बताते हैं कि हमें इसे लेकर कोई चेतावनी नहीं मिली थी, यह बम अचानक से गिरे और घर तबाह हो गया था। इजराइल ने इस स्ट्राइक पर टिप्पणी नहीं की थी।
यूट्यूब पर गेम खेलने के वीडियो किए थे अपलोड
अवनी ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत जून 2020 में की थी। इसमें वह प्रो इवॉल्यूशन सॉकर, कार रेसिंग गेम ब्लर और काउंटर स्ट्राइक खेलते हुए वीडियो अपलोड करता था। उसे गेमिंग का जुनून था और उन यूट्यूबर्स को वह बहुत पसंद करता था जिन्होंने गेमिंग को अपना करियर बना लिया था। वह भी उन्हीं की तरह फॉलोअर्स और फैंस चाहता था। अब भले ही वह अब इस दुनिया में न हो लेकिन पूरी दुनिया के लिए वह प्रेरणा जरूर बन चुका है।
<
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines