Aryan Khan Won Best Directorial Debut Award: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा. इसी साल आर्यन ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया. नेटफ्लिक्स पर आई इस वेब सीरीज के लिए आर्यन खान को खूब तारीफें मिलीं. वहीं अब आर्यन को अपनी डेब्यू वेब सीरीज के लिए पहला अवॉर्ड भी मिल चुका है. आर्यन खान ने अपने डेब्यू अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए कुछ ऐसा काम किया कि ऑडियंस उनमें शाहरुख खान की झलक देखने को मिली. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर आर्यन खान ने अपनी स्पीच में क्या कुछ कहा?
आर्यन खान की स्पेशल स्पीच
आर्यन खान ने जैसी ही मंच पर जाकर अवॉर्ड लिया, उनकी स्पीच ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. आर्यन ने अपनी स्पीच में कहा, ‘सभी को गुड इवनिंग, पहले तो मैं अपनी कास्ट और क्रू को थैंक्यू बोलना चाहूंगा कि उन्होंने एक फर्स्ट टाइम डायरेक्टर पर इतना भरोसा किया और मेरे साथ इतने प्यार, मेहनत और एनर्जी के साथ काम किया. ये मेरा पहला अवॉर्ड और आशा करता हूं कि मुझे आगे भी अवॉर्ड्स मिलेंगे, क्योंकि मेरे डैड की तरह ही मुझे भी अवॉर्ड्स जीतना काफी पसंद है.’
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो हीरो जिसने ‘डर’ को ठुकराया, मूवी के ब्लॉकबस्टर होते ही पछताया! फिर दी 15 फ्लॉप फिल्में
किसे किया अवॉर्ड डेडिकेट?
आर्यन ने आगे कहा, ‘मैं अपने पहले अवॉर्ड को डैड को नहीं बल्कि अपनी मॉम गौरी खान को डेडिकेट करता हूं. मेरी मॉम हमेशा मुझे कहती हैं कि जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं बनाना और गाली-गलौज तो बिल्कुल भी नहीं करना, लेकिन आज इन्हीं सब चीजों के लिए मुझे अवॉर्ड मिल रहा है. मेरी मॉम को दुनिया की सबसे खुश महिला बनाने के लिए धन्यवाद और मुझे लगता है कि आज मुझे घर जाकर कम डांट पड़ेगी.’
यह भी पढ़ें: ‘जवान’ से ‘डॉन 2’ तक, शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्में; OTT पर करें बिंज वॉच
क्यों आई आर्यन खान की याद?
आर्यन खान की इस मजेदार स्पीच ने ऑडियंस का दिल जीत लिया और उन्हें शाहरुख खान की याद आ गई. दरअसल मंच पर शाहरुख खान भी अक्सर अपनी मजेदार स्पीच देने के लिए ही जाने जाते हैं. IIFA अवॉर्ड हो या फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड, शाहरुख खान अक्सर फनी स्पीच से ऑडियंस को एंटरटेन करते देखा गया है. वहीं आर्यन खान ने भी अपने पहले अवॉर्ड जीतने की स्पीच को इतना मजेदार बना दिया कि ये मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग उन्हें शाहरुख खान से कंपेयर करने लगे. आर्यन खान का सेंस ऑफ ह्यूमर भी अपने पिता शाहरुख खान की तरह ही कमाल का है.
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
3 hrs ago27 अक्टूबर को लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगी PF की शिकायतें
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
7 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
7 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
8 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines