Anupamaa Spoiler Alert 19 July: गुरु मां ने धारण किया रौद्र रूप, अनुपमा को अपनी उंगलियों पर नचाने की खाई कसम
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spolier Alert 19 july
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spolier Alert 19 july
Anupamaa Spoiler Alert 19 July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक तरफ माया के कारण अनुपमा ने अमेरिका का सपना तोड़ दिया। वहीं गुरु मां ने भी ठान लिया है कि वह अनुपमा की जिंदगी बर्बाद करके रहेंगी। इस कड़ी में आने वाले एपिसोड में भी जबरदस्त धमाके देखने को मिलने वाले हैं।
‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि अनुपमा अपनी गलती पर बार-बार सफाई देती है लेकिन मालती देवी का दिल नहीं पिघलता। वह सबके सामने ऐलान करती हैं कि वह अनुपमा को बर्बाद करके रहेंगी। मालती देवी चेतावनी देती है कि तुम्हें ऐसा बर्बाद करूंगी कि बर्बादी भी कांप जाएगी। इसके बाद नकुल मालती देवी को समझाने की कोशिश करेगा कि अनुपमा ने मजबूरी में आकर यह सब किया लेकिन मालती देवी उसकी कोई बात नहीं मानेंगी।
मालती देवी कहेंगी कि अनुपमा को अपने मां होने पर गुरूर है। उसे लगता है कि उसका मां होना सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यह उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। वहीं दिखाया जाएगा कि अनुज अंकुश से कहता है कि वह नुकसान की भरपाई कर देगा और बात अगर कानूनी लड़ाई की आएगी तो वह उसमें भी अनुपमा का साथ देने के लिए तैयार है। इसके बाद भी शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
https://www.instagram.com/p/Cu3JPYtPek5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e00e68da-0fe6-48bb-a833-dc89cee9a6e0
अब शो में दिखाया जाएगा कि डिंपल अनुपमा के खिलाफ अखबार में बयान देगी कि उसने मालती देवी का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। वहीं मालती देवी अनुपमा को ‘शीला की जवानी’ सॉन्ग पर डांस करने के लिए मजबूर करेंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मालती देवी का अगला एक्शन क्या होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: