Amitabh Bachchan: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अब अपने फिनाले की ओर जा रहा है. फैंस और दर्शकों को ये शो बेहद पसंद आता है और इसका अपना एक अलग फैनबेस है, जो इसे बेहद पसंद करता है. इस शो को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं. अब हाल ही में बिग बी ने शो का आखिरी एपिसोड शूट किया. इस दौरान बिग बी इमोशनल नजर आए.
‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का फिनाले
दरअसल, हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन का आखिरी एपिसोड शूट किया गया. आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन करीब 32 मिनट तक लगातार गाना गाते नजर आए. अभी इसे सिर्फ शूट किया गया है और ये ऑनएयर नहीं हुआ है. बिग बी ने अपने कई सुपरहिट गाने गाने, जिसमें ‘मेरे अंगने में’, ‘चलत मुसाफिर’, ‘होरी खेले रघुवीरा’, और ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ जैसे हिट गाने शामिल हैं.
इमोशनल हुए बिग बी
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अमिताभ बच्चन इमोशनल भी नजर आए. हालंकि, शो के स्टूडियो का माहौल बेहद खुशनुमा था और शो के फिनाले में बड़ा जश्न होगा. शो के फिनाले में पूरे सीजन की यादों का एक वीडियो प्ले किया जाएगा, जिसमें कई खास पल दिखाए जाएंगे. इसको लेकर कंटेस्टेंट्स, दर्शक और खुद अमिताभ बच्चन बेहद एक्साइटेड हैं.
महानायक ने किया सबका मूड हल्का
बिग बी हमेशा की लोगों का दिल जीतते आए हैं. ऐसे में जाहिर है कि शो में सबका मूड हल्का करने के लिए महानायक कुछ तो अलग करेंगे ही. जी हां, शो में बिग बी बिना रुके 32 मिनट तक गाते हैं, जिसे देखकर हर कोई बेहद खुश हो जाता है. इतना ही नहीं बल्कि सभी खड़े होकर तालियां बजाते हैं और उनके साथ गुनगुनाते हैं. साथ ही उन्हें चीयर करते हैं.
प्रमोशन करने आएंगे स्टार्स
इसके अलावा शो में मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, शरीब हाशमी, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स भी अपनी फिल्मों और सीरीज के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि शो के आने वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं. जी हां, अगस्त्य अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन करने के लिए शो में आएंगे.
यह भी पढ़ें- Salman Khan के बर्थडे के बाद कहां गया ‘खानदान’? एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
3 mins agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
56 mins ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 hr agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
4 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
4 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
5 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
6 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines