आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से रविवार दोपहर बाद एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में सफर कर रहे 10 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। मामला फूड प्वायजनिंग का बताया जा रहा है। हालांकि बचाव की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इनमें से दो की सांसें थम चुकी हैं। फिलहाल, बाकी आठ लोगों का उपचार जारी है।
-
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद मथुरा जा रहा था रायपुर के 90 श्रद्धालुओं का दल
वाकया उस वक्त का है, जब राजस्थान के कोटा से बिहार की राजधानी पटना को जा रही कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रही थी। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद मथुरा स्थित धाम जा रहा 90 श्रद्धालुओं का एक दल इस ट्रेन में सवार था। ये लोग मूल रूप से रायपुर के रहने वाले हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर इनमें से 10 यात्रियों को अचानक उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई।
एक-एक करके रेल यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में ट्रेन को रुकवाकर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि पीड़ित रेल यात्री अपने साथ दवाइयां लेकर चले थे, लेकिन इस प्राथमिक उपचार का कोई लाभ नहीं हुआ तो अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। उन्होंने रेलवे हैल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद मांगी तो आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गाड़ी से उतार लिया गया।
बताया जा रहा है कि आगरा कैंट के अस्पताल में दो श्रद्धालुओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी आठ को रेलवे अस्पताल एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
प्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
44 mins agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
9 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs ago'6 महीने में टोल होंगे जाम मुक्त', News24 पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा
11 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines