Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM रेखा गुप्ता ने कहा- बंगाल एक नया सवेरा देखेगा, खत्म होने वाला है वाद-विवाद का दौर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "ये वाद-विवाद का दौर बहुत जल्द खत्म होने वाला है। बंगाल एक नया सवेरा देखेगा। 5 मई को जब सुबह होगी तो बंगाल के लिए विकास व विश्वास की नई किरण इस धरती पर पड़ने वाली है। वर्षों के जिस भय और भ्रष्टाचार के माहौल में बंगाल की जनता जीने को मजबूर है, कटमनी के कटने से बंगाल की जनता दुखी थी, वो सारा निजाम बदलेगा। बंगाल की जनता के समर्थन से, इनके विश्वास, इनके वोट के साथ पूरे बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक शख्स ने कार पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पूरी वारदात CCTV में कैद
दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक शख्स ने कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पूरी वारदात CCTV में कैद. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रीत विहार पार्किंग विवाद में हत्या का आरोपी गौरव शर्मा गिरफ्तार
प्रीत विहार पार्किंग विवाद में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिल्ली के मॉडल टाउन से गिरफ्तारी हुई। अवैध हत्यार से हत्या की थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव प्रचार से लौटते समय मुर्शिदाबाद में केंद्रीय मंत्री JP नड्डा का हेलीकॉप्टर खराब, हेलीपैड पर करना पड़ा इंतजार
चुनाव प्रचार से लौटते समय मुर्शिदाबाद में केंद्रीय मंत्री JP नड्डा का हेलीकॉप्टर खराब, हेलीपैड पर इंतजार करना पड़ा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हुमायूं कबीर की पार्टी के उपाध्यक्ष और मानिकचक से प्रार्थी तोहिदुर रहमान ने थामा कांग्रेस का दामन
हुमायूं कबीर की पार्टी के उपाध्यक्ष और मानिकचक से प्रार्थी तोहिदुर रहमान ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस का दामन थामा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में आज से शराब दुकानें बंद, बार रेस्तरां में भी प्रभावित
कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में आज से ही शराब दुकानें बंद, बार रेस्तरां में भी बिक्री प्रतिबंधित. 24 को होगी बिक्री, 25 से 29 अप्रैल तथा 4 मई को फिर बंद, 30 अप्रैल से 3 मई के लिए अभी स्पष्ट निर्देश नहीं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा प्रदर्शन की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, हटाए गए डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एसीपी
नोएडा श्रमिको के उग्र प्रदर्शन की जाँच के दौरान सीपी लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की. डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एसीपी 1 सेंट्रल नोएडा हटाए गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- 'ममता बनर्जी के शासन काल सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा क्षेत्र को हुआ'
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "ममता बनर्जी के शासन काल में अगर सबसे ज्यादा नुकसान किसी क्षेत्र को हुआ है तो वे शिक्षा क्षेत्र है। यहां के शिक्षित नौजवानों के जगह नेताओं ने अपने लोगों को नौकरी दी है। शिक्षा मंत्री का जेल जाना ये प्रमाणित करता है कि बंगाल में शिक्षा के क्या हालात हैं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'राम का नाम ममता दीदी ने बैन किया', CM योगी का TMC सरकार पर बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल में गारबेटा में सीएम योगी ने कहा- राम का नाम ममता दीदी ने बैन किया. राम नाम लेने पर प्रतिबंध लगाती हैं. लेकिन सड़कों पर इफ्तार कराती हैं. यही हाल पहले उत्तर प्रदेश का था. अब यूपी में न कर्फ्यू न दंगा, सब चंगा है. ‘अब कोई गरीब के हक पर डकैती नहीं डाल सकता’, यूपी सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला राज्य है. आज यूपी में शांतिपूर्ण उत्सव होते हैं. मस्जिद से अजान के स्वर नहीं सुनाई देते. बंगाल भी अराजकता से मुक्त होगा. गर्व से कहो हम हिंदू हैं. यूपी में सड़क पर नमाज नहीं होने देते. यूपी में गौ-हत्या, लव जिहाद नहीं होता. किसी ने हिमाकत की तो बुलडोजर चलेगा. बुलडोजर हड्डी-पसली चकनाचूर कर देगा. रामभक्तों पर कोई गोली नहीं चला सकता. टीएमसी का मतलब माफिया राज. बंगाल से माफिया राज खत्म कर देंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नासिक TCS केस में निदा खान को नहीं दी गई राहत, अब 27 अप्रैल को होगी सुनवाई
नासिक TCS केस | निदा खान को 27 अप्रैल तक कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है। उनके वकील ने उनकी एंटीसिपेटरी बेल अर्जी की सुनवाई तक अंतरिम सुरक्षा की मांग करते हुए एक एप्लीकेशन दी थी। इस बीच, शिकायत करने वाले के वकील ने लिखित जवाब देने के लिए समय मांगते हुए एक एप्लीकेशन दी, जिसे कोर्ट ने मंज़ूरी दे दी और 27 अप्रैल तक का समय दे दिया। कोर्ट अब एंटीसिपेटरी बेल अर्जी और अंतरिम राहत अर्जी दोनों पर 27 अप्रैल को सुनवाई करेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'राम भक्तों का दमन करने वालों की होगी विदाई', योगी आदित्यनाथ का TMC पर प्रहार
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार तुष्टीकरण की राजनीति में गरीबों के हक छीन रही है और राम भक्तों का दमन कर रही है. उन्होंने बंगाल में विकास के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत बताते हुए इसे रामकृष्ण परमहंस की पवित्र धरती कहा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल के मिदनापुर में नितिन नबीन ने बीजेपी उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी के समर्थन में किया रोड शो
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली के गोल्फ लिंक में डकैती का खुलासा
नई दिल्ली के गोल्फ लिंक में डकैती का खुलासा हुआ है. तुगलक रोड थाना पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए. ये वारदात घरेलू नौकर ने साथियों के साथ मिलकर की. पुलिस CCTV और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 21 अप्रैल को राजस्थान का दौरा करेंगे पीएम मोदी
21 अप्रैल को पीएम मोदी राजस्थान दौरे पर जाएंगे. जहां वो सुबह करीब 11:30 बजे बालोतरा के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी झूठे हैं- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें झूठ बोलने के लिए ओलंपिक में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी से कभी माफी नहीं मांगेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में स्कूल वैन हुई हादसे का शिकार, कई बच्चे घायल
ग्रेटर नोएडा में स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई. इसमें कई बच्चे घायल हो गए. घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर NDA महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा की ला रेसिडेंसिया सोसायटी के एक फ्लैट में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम के बसई रोड पर पैकेजिंग कंपनी में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने किया दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का स्वागत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश से बर्बाद हुई फसलें
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में खासकर मराठवाड़ा में भारी बारिश के साथ ओले बरसे. सोलापुर के अक्कलकोट तालुका के कई गांव बारिश की मार से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. बेमौसम बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मॉर्निंग वॉक के दौरान किया चुनाव प्रचार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी में बारिश की वजह से आज स्कूल-कॉलेज बंद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के मातृ सेवा संघ के 105वें स्थापना दिवस समारोह में भाषण दिया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर के काकचिंग बाजार में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
आज 20 अप्रैल है. आज की बड़ी खबरों की बात करें तो मणिपुर में प्रदर्शनकारी ट्रोंगलाओबी घटना के लिए न्याय की लगातार मांग कर रहे हैं. मणिपुर के काकचिंग बाजार में हालात बिगड़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया. दरअसल 7 अप्रैल को ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने रात करीब 1:00 बजे एक मैतेई परिवार के घर पर बम फेंका था, जिसमें दो नाबालिग भाई-बहन, एक 5 साल का लड़का और उसकी 5 महीने की बहन, मारे गए थे. उनकी मां भी इस हमले में घायल हो गई थीं. इस बीच, मेइरा पाइबी लुप (महिला मशाल वाहक) ने पूरे मणिपुर में सात दिन का पूर्ण बंद शटडाउन लागू किया है और मांग की है कि सरकार 25 अप्रैल तक हमले के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करे. यूपी की अगर बात करें तो योगी सरकार ने 40 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच राष्ट्री सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
19 mins agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
2 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
5 hrs agoLIVE: परविंदर सिंह झोटा मर्डर के आरोपी अश्विनी की दुकान पर भीड़ ने लगाई आग
5 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines