भुवनेश्वर, ओडिशा | BJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज NEET पेपर लीक को लेकर और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/8QQOIOItPh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
---विज्ञापन---
जंतर-मंतर के पास CJP प्रदर्शनकारियों के पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
---विज्ञापन---
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर अन्ना हजारे ने दुख जताया है. अन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर दुख जताया है और सरकार से पॉजिटिव बातचीत की अपील की है. अन्ना ने कहा- ”किसी मंत्री का इस्तीफा लिया जाता है तो इससे सरकार की सत्ता नही जाएगी. साथ ही सोनम वांगचुक को जिस तरह से हटाया गया ये लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं है.
जंतर-मंतर परअगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar 22 July: आज 22 जुलाई को देश की राजधानी में राजनीतिक और कानूनी हलचल काफी तेज रहने वाली है. संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक कई बड़े मुद्दों पर हंगामा और सुनवाई देखने को मिलेगी. सत्र के शुरुआती दो दिनों के जोरदार हंगामे के बाद आज तीसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में तीखी बहस के पूरे आसार हैं.
मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दल NEET-UG परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. विपक्ष नियम 267 के तहत संसद में तुरंत स्थगन प्रस्ताव लाकर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग पर अड़ा है.
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना (उद्धव गुट) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय से जुड़ी याचिका पर नजरें टिकी हुई हैं. सांसद अरविंद सावंत ने याचिका दायर कर लोकसभा सचिवालय के उस सर्कुलर को चुनौती दी है, जिसमें इन सांसदों को शिंदे गुट का हिस्सा माना गया था. याचिकाकर्ता ने इस फैसले को असंवैधानिक घोषित करने की अपील की है.
---विज्ञापन---
राजधानी के प्रगति मैदान में आज से 7वें 'रेल एंड मेट्रो टेक्नोलॉजी एक्सपो' की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही 'कॉस्मोहोम टेक एक्सपो' का भी शुभारंभ हो रहा है, जहां उद्योग जगत और अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े कई प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं.
दिनभर की पल-पल की ताज़ा ख़बरों और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---